UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand breaking news: मंत्री सतपाल महाराज की कार पर गिरा बोल्डर मची अफरातफरी
1 min read
Uttarakhand breaking news: Pauri Garhwal landslide today satpal maharaj news today uttarakhand breaking news बड़ा हादसा टला: मंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर
Uttarakhand breaking news: boulder falls on PWD minister Satpal Maharaj car kotdwar Pauri Garhwal landslide today kotdwar news today: इस उत्तराखण्ड में मौसम मानसून से पहले ही अपना कहर बरपाने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों से न केवल भूस्खलन तूफान से नुकसान की खबरें लगातार सामने आ रही है बल्कि आकाशीय बिजली ने भी मई माह में ही कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसी से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर पहाड़ से अचानक भारी बोल्डर आ गिरा। जिससे कार के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि वाहन में सवार कैबिनेट मंत्री समेत सभी लोग सकुशल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :Almora accident news today: अल्मोड़ा ट्रेक्टर ट्राला खाई में गिरा 2 की गई जिंदगी
वाहन में सतपाल महाराज के साथ सवार थी पूर्व मंत्री अमृता बाल बाल बची जान MLA satpal maharaj minister uttarakhand kotdwar news today
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर दुगड्डा और कोटद्वार के बीच शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब उत्तराखण्ड सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज के काफिले में शामिल वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर आ गिरा। पत्थर लगने से वाहन का शीशा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आपको बता दें कि हादसे के समय वाहन में मंत्री सतपाल महाराज के साथ पूर्व मंत्री अमृता रावत भी सवार थीं। हालांकि कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना ने एक बार फिर बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए मार्ग को सुरक्षित कराया, जिसके बाद काफिला आगे रवाना हुआ।
