Connect with us
Dr. Sapna Budhlakoti Nainital AI created a world record OF Guinness Book in artificial intelligence uttarakhand medical news
Image : Devbhoomi darshan ( Sapna Budhlakoti Nainital AI)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: नैनीताल की डाक्टर सपना बुधलाकोटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: नैनीताल की डाक्टर सपना बुधलाकोटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

1 min read

Sapna Budhlakoti Nainital AI: उत्तराखंड की बेटी का कमाल: डॉ. सपना बुढलाकोटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देश का नाम किया रोशन

Dr Sapna budhlakoti nainital Guinness World Record, AI in Healthcare, India Healthcare Innovation, Global Medical Achievement uttarakhand

Dr. Sapna Budhlakoti Nainital AI created a world record OF Guinness Book in artificial intelligence uttarakhand medical news: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही प्रतिभाशाली बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने वैश्विक मंच में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे प्रदेश को गर्व से भर दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं है नैनीताल की डॉ. सपना बुढलाकोटी की, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारत के उभरते हेल्थकेयर सेक्टर की भी पहचान बनकर सामने आई है।

यह भी पढ़े :Dehradun guldar attack today: देहरादून गुलदार का हमला जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर बनाया रिकॉर्ड Artificial Intelligence in Healthcare, Digital Health India, Medical Technology Growth

यह रिकॉर्ड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर एक वैश्विक लाइव सत्र के दौरान बना। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से अभूतपूर्व संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसी ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनते हुए डॉ. सपना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की।

वर्तमान में डॉ. सपना ले रही है क्लीनिकल हेल्थकेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण Healthcare Training India, AI Certification Medical, Clinical AI Programs

वर्तमान में डॉ. सपना, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के अंतर्गत क्लीनिकल हेल्थकेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि वह पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ आधुनिक तकनीक को जोड़ते हुए भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school admission age: उत्तराखण्ड बदल सकती हैं पहली कक्षा में दाखिले की उम्र

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर में प्रिंसिपल कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं सपना Healthcare Consulting India, Six Sigma Healthcare, Medical Consulting Services

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर में प्रिंसिपल कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत डॉ. सपना ने अपने पेशेवर जीवन में भी एक अलग पहचान बनाई है। उनके योगदान को सराहते हुए संस्थान के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है और यह दर्शाती है कि भारतीय प्रतिभाएं अब वैश्विक स्तर पर नई मिसाल कायम कर रही हैं।

Sapna budhlakoti Women Achievement India, Inspirational Success Story, Career Growth Motivation nainital

डॉ. सपना ने अपनी सफलता

का श्रेय अपने मार्गदर्शक को देते हुए कहा कि सही दिशा और निरंतर प्रेरणा ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती है। उनके अनुसार यह सम्मान सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे और बेहतर करने की जिम्मेदारी भी है।( Uttarakhand News, Success Story India, Global Recognition India)

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top