Connect with us
-pranab-mukherjee DIED NEWS

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, पिछले कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, पिछले कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

1 min read

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस

इस वक्त की सबसे दुखद दिल्ली से आ रही है जहाँ भारत रत्न से सम्मानित कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का सोमवार को निधन हो गया है। वे 84 साल के थे।  उनके बेटे अभिजीत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। प्रणब मुखर्जी को खराब स्वास्थ्य के कारण 10 अगस्त को दिल्ली के RR अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद सर्जरी की गई थी।  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर से ही समूचे देश में शोक की लहर है । बता दे की सोमवार शाम को 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली है। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी।  प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी दी।

राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।  रामनाथ कोविंद ने ट्वीट में लिखा कि प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनका जाना एक युग का अंत है । प्रणब मुखर्जी ने देश की सेवा की, आज उनके जाने पर पूरा देश बेहद दुखी है।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top