UTTARAKHAND NEWS देहरादून
uttarakhand breaking news: BC Khanduri के निधन पर राजकीय शोक घोषित कल बंद रहेंगे आफिस
1 min read
Uttarakhand breaking news: Ex CM BC Khanduri died uttarakhand breaking news today holiday declared उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से शोक की लहर
Uttarakhand breaking news: ex CM BC Khanduri died death bhuwan Chandra Khanduri public holiday today uttarakhand news live: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन से समूचे देश प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां उत्तराखंड शासन ने तीन दिवसीय राजकीय शोक और सरकारी अर्द्धसरकारी कार्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में गहरा दुख व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई जनप्रतिनिधियों, पूर्व मंत्रियों और समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य के लिए उनकी सेवाओं को याद किया।
यह भी पढ़े :B C Khanduri died: नहीं रहें पूर्व CM बीसी खंडूरी उत्तराखण्ड में शोक की लहर uttarakhand
शासन ने जारी किए राजकीय शोक के आदेश (BC Khanduri death State Mourning uttarakhand breaking news today)
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद उत्तराखंड शासन ने तत्काल तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर दी। इस संबंध में अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक 19 मई से लेकर 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा।इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही शासकीय स्तर पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार (Major general bhuwan Chandra Khanduri CM uttarakhand BJP Police Honour Funeral)
सरकार की ओर से यह भी तय किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। उनकी अंत्येष्टि 20 मई को संपन्न होगी। पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में राज्य सरकार ने अंतिम संस्कार वाले दिन यानी 20 मई को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक (Uttarakhand Politics news bc Khanduri biography)
गौरतलब हो कि भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में सादगी, अनुशासन और साफ छवि वाले नेता के रूप में जाना जाता था। सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका लंबा अनुभव रहा और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद प्रदेशभर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कई नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड ने आज एक अनुभवी, ईमानदार और दूरदर्शी जननेता को खो दिया है।
यह भी पढ़े :Rishikesh train accident: ऋषिकेश में बड़ा हादसा पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन
पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि का माहौल (Former CM Death)
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के बाद देहरादून से लेकर पर्वतीय जिलों तक शोक सभाओं और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। आम लोगों के बीच भी उनके निधन को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है। प्रदेश के साथ ही देश के बड़े बड़े नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है जिनमें राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पक्ष विपक्ष के तमाम नेता सम्मिलित हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी रही कि भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और अनुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। यही वजह है कि उनके निधन की खबर ने न सिर्फ राजनीतिक वर्ग बल्कि आम जनता को भी भावुक कर दिया।
