UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Rudrapur news today: रूद्रपुर बेटे के जन्मदिन पर मां का निधन मातम में बदली खुशियां
1 min read
Rudrapur news today: rudrapur news today rudrapur mother died before son birthday बेटे के जन्मदिन से पहले उजड़ गई मां की दुनिया, ट्रांजिट कैंप में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी
Rudrapur news today: Mother died on son birthday in Rudrapur udham Singh Nagar breaking uttarakhand live latest coverage DevBhoomi darshan उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद हृदयविदारक एवं दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां जहां रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सोमवार तड़के एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जिस घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा नजर आया। आवास विकास क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :uttarakhand breaking news: BC Khanduri के निधन पर राजकीय शोक घोषित कल बंद रहेंगे आफिस
देर रात बच्ची ने जगाने की कोशिश की (rudrapur breaking news today Suspicious Death Case)
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति अनमोल कक्कड़ और दो छोटे बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित सिद्धू बार वाली गली में रहती थी। परिवार के अनुसार देर रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी ढाई साल की बेटी अपनी मां के पास गई। बच्ची ने मां को उठाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह घबराकर पिता के पास पहुंची और बोली कि “मम्मी उठ नहीं रही हैं।” बेटी की बात सुनते ही पति तुरंत कमरे में पहुंचे और पत्नी को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की ओर से कोई हलचल नहीं हुई। देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन व पड़ोसी मौके पर जमा हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट चुकी थीं उम्मीदें (rudrapur news live today Family Tragedy)
परिजन आनन-फानन में महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जिस दिन महिला की मौत हुई, उसी दिन उसके बेटे का जन्मदिन भी था। परिवार में जश्न की तैयारी चल रही थी, लेकिन सुबह होते-होते वही घर मातम में बदल गया। मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच (Police Investigation)
घटना की सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली 19 वर्षीय पालिटेक्निक छात्र 5 दिन से लापता परिजन परेशान
मोहल्ले में पसरा सन्नाटा (Rudrapur latest News Today udham Singh Nagar breaking uttarakhand live news)
स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार सामान्य तरीके से रह रहा था और आसपास किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई थी। घटना के बाद छोटे बच्चों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पड़ोसियों का कहना है कि रात तक जिस घर में जन्मदिन की बातें हो रही थीं, वहां सुबह मातम छा जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।
