Connect with us
Gadarpur news today: firing over the division of Gadarpur land, real brother sarveshwar died udham Singh Nagar Uttarakhand latest coverage
Image : social media ( Gadarpur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Gadarpur news today: गदरपुर भूमि के बटवारे को चली गोली, खत्म कर दी सगे भाई की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Gadarpur news today: गदरपुर भूमि के बटवारे को चली गोली, खत्म कर दी सगे भाई की जिंदगी

1 min read

Gadarpur news today: भूमि के बंटवारे को लेकर दो भाइयो के बीच खूनी खेल, एक भाई की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम

Gadarpur news today: firing over the division of Gadarpur land, real brother sarveshwar died udham Singh Nagar Uttarakhand latest coverage: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ पर एक भाई ने दूसरे भाई को भूमि के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के कारण हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Air ambulance crash today: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रेश, 7 की मौत, किस कंपनी का था विमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर के बकानिया गांव निवासी सर्वेश्वर और सर्वजीत दोनो भाइयों के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान बीते रविवार की रात दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई जिसने हिंसक रूप ले लिया। तभी इस दौरान सर्वजीत ने अपने भाई सर्वेश्वर पर गोली चला दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सर्वेश्वर के परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ,जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top