Connect with us
Air ambulance crash today: coming from Ranchi to Delhi 7 died jharkhand, which company's plane latest news live update
Image : social media ( Air ambulance crash today)

Home / Highlights / Air ambulance crash today: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रेश, 7 की मौत, किस कंपनी का था विमान

Highlights देवभूमि दर्शन

Air ambulance crash today: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रेश, 7 की मौत, किस कंपनी का था विमान

1 min read

Air ambulance crash today: झारखंड एयर एंबुलेंस क्रेश में 7 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने पहले ही किया था अलर्ट..

Air ambulance crash today: coming from Ranchi to Delhi 7 died jharkhand, which company’s plane latest news live update: झारखंड के रांची से दिल्ली के लिए जा रहा प्राइवेट चार्टर एयर एम्बुलेंस मौसम खराब होने की वजह से क्रैश हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमे 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही देशभर में हड़कंप मच गया वहीं मृतकों के परिजनो पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़े :Badrinath highway accident today: बद्रीनाथ हाईवे तोता घाटी में गिरा बोल्डर, चालक की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची से एयर एंबुलेंस ने बीते सोमवार की रात करीब 7 बजकर 11 मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान 6000 फुट की ऊंचाई पर पहुंचते ही तकनीकी व मौसम संबंधी समस्या का अंदेशा पायलट को पहले ही हो गया था। जिसके बाद कोलकाता से संपर्क होने के बाद विमान ने खराब मौसम की वजह से अपना रास्ता बदलने का अनुरोध किया। इसके बाद शाम के 7:34 पर वाराणसी से लगभग 100 दक्षिण पूर्व में विमान का कोलकाता कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया और वह रडार से भी गायब हो गया। मौसम विभाग ने इस इलाके में पहले ही बिजली गिरने और मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान जैसे ही एयर एम्बुलेंस सिमरिया के पास पहुंचा तो वहाँ पहुंचते ही क्रैश हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। एयर एंबुलेंस के हादसे की वजह तूफान को बताया जा रहा है जिसके कारण अनहोनी हुई है। बताते चले मृतकों में दो क्रू मेंबर्स और पांच मरीज में एक मरीज और उसके परिवार के सदस्य शामिल थे।

रेड बर्ड एयरवेज कर रही थी विमान का संचालन

बताते चलें जो एयर एंबुलेंस क्रैश हुई है इसका संचालन रेड बर्ड एयरवेज कर रही थी। एयर एंबुलेंस बीच क्राफ्ट किंग एयर 90 मॉडल का विमान था जिसका निर्माण अमेरिकी कंपनी टेक्स्ट्रॉन एविएशन करती है। बताया जा रहा है कि यह भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एयर एंबुलेंस सेवाओं के लिए सबसे भरोसेमंद है ,जिसका क्रैश होना हैरान कर देने वाली खबर है। बीचक्राफ्ट किंग एयर c90 ने 1970 के दशक से अपनी मजबूती और बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विशेष रूप से ट्विन टर्बोप्रॉप बिजनेस एयरक्राफ्ट और विशेष रूप से अपनी छोटी और मध्यम उड़ानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। समय के साथ इसके कई सारे वेरिएंट्स C90GT, C90GTI और C90GTX बाजार में आए जिन्होंने अपनी श्रेणि से खूब नाम कमाया।

2018 में बनी थी रेड बर्ड एयरवेज

बताते चले रेड बर्ड एयरवेज कंपनी की स्थापना वर्ष 2018 में अक्षय कुमार ने की थी जिसका मुख्यालय दिल्ली में है। अगस्त 2019 में नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स चार्टर एवं एयर एंबुलेंस संचालित करने के लिए आधिकारिक परमिट प्राप्त हुआ था। रेड बर्ड एयरवेज का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा और लग्जरी के लिए सेवाएं प्रदान करना रहा है ,जिसके तहत कंपनी के पास अपना इन हाउस मेंटेनेंस रिपेयर और ओवरहाल सेटअप भी है जो विमान का रखरखाव का काम देखता है।

480 से 500 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार से उड़ान भर सकता है विमान

कंपनी की वेबसाइट का दावा है कि पिछले 14 सालों से एविएशन इंडस्ट्री से वे जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंजीनियर के तौर पर की थी बाद में एयरकैब एविएशन की स्थापना की गई। इस विमान में प्रेट एंड व्हिटनी कनाडा PT6A सीरीज के दो शक्तिशाली इंजन लगे हैं जो बेमिसाल विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि एक इंजन फेल होने पर दूसरे इंजन का सहारा लिया जा सकता है। यह विमान लगभग 480 से 500 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार से उड़ान भर सकता है। इसके साथ ही अधिकतम 30,000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है जिससे यह खराब मौसम और बादलों के ऊपर सुगम यात्रा सुनिश्चित करता है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top