UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand : SDRF में तैनात उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल चंदन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन…
1 min read
उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर, एसडीआरएफ में तैनात कांस्टेबल चंदन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन (Uttarakhand Police News Today)
Ramnagar News Today: SDRF Constable Chandan Singh Bisht Passes Away, Uttarakhand Police Mourns Loss: उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम दूल्हेपुरी (पीरुमदारा) निवासी तथा एसडीआरएफ में तैनात उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल चंदन सिंह बिष्ट का 9 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पुलिस विभाग, परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: रानीखेत में ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने तड़पते सियार को दी नई जिंदगी
वर्ष 2011 में हुए थे उत्तराखंड पुलिस में भर्ती
(SDRF Constable Chandan Singh Bisht)
चंदन सिंह बिष्ट का चयन वर्ष 2011 में उत्तराखंड पुलिस में हुआ था। अपनी सेवा अवधि के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्तमान में वह राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) में तैनात थे। अपने मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण वह साथियों और अधिकारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
डीजीपी समेत पूरे पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि
(Uttarakhand Police Condolence)
कांस्टेबल चंदन सिंह बिष्ट के निधन पर पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ सहित उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तराखंड पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पत्नी का जन्मदिन मनाने आए युवक की नींद में मौत
क्षेत्र में शोक का माहौल
(Ramnagar News Today)
चंदन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से उनके पैतृक गांव दूल्हेपुरी (पीरुमदारा) सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। उनके परिचितों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक सरल, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
