UTTARAKHAND NEWS देहरादून
देहरादून: कार्यक्रम से 3 दिन पहले बदली राहुल गांधी की सभा की जगह, बन्नू स्कूल मैदान का सुझाव
1 min read
Rahul Gandhi Dehradun event : 17 जुलाई को राहुल गांधी का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में नहीं होगा, प्रशासन ने सुझाया बन्नू स्कूल मैदान
Uttarakhand news: Rahul Gandhi Dehradun Event Shifted from Parade Ground to Bannu School Ground : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी 17 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचने वाले हैं। हालांकि पहले चर्चा ऐसी थी कि राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में पहुंचेगें लेकिन अब उनका कार्यक्रम परेड ग्राउंड पर उपलब्ध नहीं हो सकेगा। प्रशासन ने बन्नू स्कूल मैदान का विकल्प नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर दिया है।
यह भी पढ़े :Haldwani car scooty accident: हल्द्वानी बेकाबू कार की टक्कर से 4 दोस्तों की चली गई जिंदगी
बता दें देहरादून के जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड का आवेदन प्राप्त हुआ था। मगर वहां पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व चल रहा है जिसकी अवधि भारत सरकार द्वारा बढ़ा दी गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए इस स्थल को फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है।
जहाँ उपयुक्त होगा स्थान वहीं मिल पाएगी कार्यक्रम की अनुमति ( dehradun news today)
डीएम ने कहा कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के लिए बन्नू स्कूल मैदान अथवा अन्य उपयुक्त वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव संबंधित पक्ष को दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत निर्णय है और किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम को रोकने का कोई प्रश्न नहीं है। डॉक्टर आशीष चौहान का कहना है कि जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा वहां नियमानुसार आवश्यक अनुमति प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम से 3 दिन पहले अनुमति कर दी कैंसिल, जमकर हुआ बवाल (dehradun rahul gandhi news)
बताते चलें राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परेड ग्राउंड को तीन दिन के लिए बुक कराया था। इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं के अनुसार इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुल्क का भुगतान भी कर दिया गया था। लेकिन कार्यक्रम से 3 दिन पहले यानी 14 जुलाई की शाम को प्रशासन की ओर से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति को कैंसिल कर दिया गया। कांग्रेस को बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम करने का सुझाव दिया गया, ऐसे में अब राहुल गांधी का कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में बेटी के जन्म पर ₹1000, शादी पर ₹3000 देगी ग्राम पंचायत
14 जुलाई की रात कांग्रेस के लीडर और कार्यकर्ता हुए एकत्र
14 जुलाई की रात कांग्रेस के लीडर और कार्यकर्ता, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्र हुए। यहां से वो परेड ग्राउंड पहुंचे जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को पहले ही मिल चुकी थी। परेड ग्राउंड से पहले ही पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेड्स लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़कर परेड ग्राउंड की तरफ आगे बढ़ गए।
देर रात हुआ हंगामा ( dehradun news breaking update)
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड के अंदर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत समेत तमाम नेता मौजूद रहे। जब प्रशासन टस से मस ना होते हुए अपनी बात पर अडा रहा तो कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन के बाद निर्णय लिया कि प्रशासन की ओर से सुझाए गए ग्राउंड में वो राहुल गांधी के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिसकी तैयारियां जल्द ही शुरू कर दी जाएंगी।
