UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani Breaking News Hindi: हल्द्वानी में छठवीं कक्षा के छात्र ने सीनियर को मारा चाकू
1 min read
Haldwani Breaking News Hindi: छठवीं कक्षा के छात्र ने सीनियर को मारा चाकू, स्कूल की छुट्टी के बाद हुई लड़ाई, सीनियर के सिर पर आए 12 टाँके
Haldwani Breaking News Hindi Banbhulpura govt inter college: माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल यह सोचकर भेजते हैं, कि उनका बच्चा स्कूल में रोजाना नई अच्छी चीजें सीखेगा और खूब मन लगाकर पढ़ाई करेगा। लेकिन बच्चों के जिन हाथों में पेंसिल पेन होनी चाहिए वह चाकू लेकर स्कूल में घूम रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है, जहां पर एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर को चाकू घोंपा है। घटना के बाद से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है वहीं अन्य बच्चे भी काफी डरे हुए है।
यह भी पढ़े :Dehradun news: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को मारा चाकू, एंजेल चकमा की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर बीते सोमवार को छुट्टी के दौरान छात्रों के दो गुटो के बीच विवाद हो गया। दरअसल यह विवाद 11 साल के गौलापार निवासी कक्षा छठवीं के छात्र का अन्य छात्रों से एक दो दिन से किसी बात को लेकर चल रहा था जिसे लेकर छुट्टी के बाद वही विवाद फिर से स्कूल गेट के सामने होने लगा। विवाद के दौरान बनभूलपूरा निवासी आठवीं कक्षा का छात्र बीच बचाव में उतरा। इतने में ही गौलापार निवासी छठवीं के छात्र ने अपने पास रखें चाकू से उस पर हमला कर दिया।
छात्र के सिर पर आए 12 टांके ( haldwani news today)
इस हमले में आठवीं के छात्र के सिर पर चाकू लगने से गहरा घाव हो गया ,जबकि उसके दाएं हाथ की दो उंगलियां भी कट गई। वही चाकू से हमला करने वाले छात्र के हाथ में भी चाकू से चोट आई। घटना के बाद दोनों घायल छात्रों को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया जहां पर आठवीं कक्षा के छात्र के सिर पर 12 और हाथ पर चार टांके लगाए गए। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों का उपचार कराया गया है जिनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्कूल के प्रिंसिपल दीपक रावत का कहना है की घटना स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के बाहर हुई है। इस मामले में दोनों छात्रों के अभिभावकों को पूरे मामले की जानकारी देकर स्कूल बुलाया गया।
