Connect with us
Haldwani News live: Class 10 student rakesh arya died electric shock cooler switched on okhalkanda nainital medical insurance policy uttarakhand news today
Image : social media ( Haldwani News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News live: हल्द्वानी कूलर का स्विच ऑन करते ही लगा झटका 10वीं के छात्र की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand News live: हल्द्वानी कूलर का स्विच ऑन करते ही लगा झटका 10वीं के छात्र की गई जिंदगी

1 min read

Haldwani News live: Nainital news today haldwani breaking news today haldwani accident news कूलर का स्विच ऑन करते ही उजड़ गया परिवार का संसार, करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

Haldwani News live: Class 10 student rakesh arya died electric shock cooler switched on okhalkanda nainital medical insurance policy uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। वन अनुसंधान केंद्र (फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर) परिसर में रहने वाले एक 14 वर्षीय छात्र की कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हंसते-खेलते परिवार में हुए इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :Kwarab Road Almora News: अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे क्वारब में फिर बंद इन मार्गों का करें प्रयोग

खेलकर घर लौटा था छात्र (haldwani news live haldwani Electric Shock Incident)

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार मूल रूप से ओखलकांडा विकासखण्ड क्षेत्र के हरीशताल निवासी संतोष राम आर्या पिछले करीब 14-15 वर्षों से वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी वाचर के रूप में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी स्थित वन अनुसंधान केंद्र परिसर के सरकारी आवास में रहते हैं।बताया गया कि गुरूवार शाम को उनका छोटा बेटा राकेश आर्या खेलकर घर लौटा था। जैसे ही उसने गर्मी से राहत पाने के लिए कमरे में रखे कूलर को चलाने की कोशिश की। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिवार को जब तक स्थिति का अंदाजा होता, तब तक करंट का तेज झटका उसकी जान ले चुका था।

खुली तार बनी मौत की वजह (haldwani Cooler Current Accident)

परिजनों के अनुसार कमरे की खिड़की के पास रखे कूलर की एक तार खुली हुई थी। उसी तार के संपर्क में आने से खिड़की की ग्रिल में भी करंट प्रवाहित हो रहा था। राकेश जैसे ही वहां पहुंचा, वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। घबराए परिजन तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पढ़ाई में होनहार था राकेश (haldwani news today Student Death News)

राकेश रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। परिवार और शिक्षकों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी मेधावी था और आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी की योजना बना रहा था।परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा इंटरमीडिएट में अध्ययनरत है, जबकि छोटे बेटे राकेश की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद गांव ले जाया गया शव (Haldwani breaking news nainital news live)

शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिवार राकेश के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव लेकर रवाना हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सहकर्मियों के मुताबिक कुछ ही देर पहले तक राकेश अपने दोस्तों और बड़े भाई के साथ खेल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि शाम इतनी दर्दनाक खबर लेकर आएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card news: पौड़ी में 7000 राशन कार्ड निरस्त 23 हजार युनिट हटाएं

जन्मदिन की तिथि पर ही हुआ निधन (okhalkanda news today)

परिजनों ने भावुक होकर बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार जिस तिथि को 14 वर्ष पहले राकेश का जन्म हुआ था, उसी तिथि पर उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस संयोग ने परिवार के दर्द को और भी गहरा कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर घरों में इस्तेमाल होने वाले विद्युत उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को सामने ला दिया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग मासूम राकेश की असामयिक मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top