UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand ration card news: पौड़ी में 7000 राशन कार्ड निरस्त 23 हजार युनिट हटाएं
1 min read
Uttarakhand ration card news: Uttarakhand ration card cancel uttarakhand ration card news uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड में राशन कार्ड का सत्यापन जारी, पौड़ी में अब तक 7254 राशन कार्ड निरस्त
Uttarakhand ration card news: 7,000 ration cards cancel in kotdwar Pauri Garhwal 23,000 units removed. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड में राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों अपात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की सूची से बाहर कर दिया है। ताज़ा मामला राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रहा है जहां अब तक 7 हजार से अधिक राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। इस संबंध में खाद्य विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि पात्र लोगों के अधिकारों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो।
यह भी पढ़े :UKPSC Exam news today: उत्तराखण्ड UKPSC मित्र एप लांच अब सीधे मिलेगी परीक्षा की जानकारी
अपात्र लाभार्थियों पर कार्रवाई (uttarakhand Ration Card Verification)
बताया गया है कि पौड़ी गढ़वाल में जिला पूर्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान फरवरी 2026 तक जिलेभर में 6,151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे। इन कार्डों से जुड़े 23,337 यूनिट भी हटाए गए। इसके बाद 28 अप्रैल से शुरू किए गए नए सर्वे में भी बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थियों की पहचान की गई।ताजा आंकड़ों के अनुसार, नवीन सर्वे अभियान में अब तक 1,103 अतिरिक्त राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जिनसे संबंधित 4,750 यूनिट सूची से हटाई गई हैं। इस प्रकार जिले में कुल 7,254 राशन कार्ड और 28,087 यूनिट निरस्त की जा चुकी हैं।
कोटद्वार में सबसे ज्यादा कार्रवाई (uttarakhand ration card Food Security Scheme)
नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में भी विभाग ने व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। फरवरी तक यहां 2,390 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनसे जुड़े 10,667 यूनिट हटाए गए। वहीं नवीन सर्वे के दौरान 576 और राशन कार्ड अपात्र पाए गए, जिनसे संबंधित 2,530 यूनिट समाप्त की गईं।इस प्रकार केवल कोटद्वार क्षेत्र में कुल 2,966 राशन कार्ड और 13,197 यूनिट निरस्त हो चुके हैं, जो जिले में हुई कार्रवाई का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।
किन योजनाओं के कार्ड हुए निरस्त? (Kotdwar ration card cancel pauri Garhwal news today Public Distribution System)
खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सत्यापन अभियान में विभिन्न श्रेणियों के राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। इनमें अंत्योदय अन्न योजना के 559 कार्ड, प्राथमिक परिवार योजना के 3,814 कार्ड तथा राज्य खाद्य योजना के 2,881 कार्ड शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में ऐसे लोग भी योजनाओं का लाभ ले रहे थे जो निर्धारित पात्रता मानकों पर खरे नहीं उतरते थे। सत्यापन के बाद ऐसे लाभार्थियों को सूची से हटाया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हरिद्वार में पाकिस्तान कनेक्शन! करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन में युवती गिरफ्तार
पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ (uttarakhand ration card EKYC Beneficiary Verification)
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्रों में सत्यापन कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा योजनाओं को अधिक पारदर्शी बनाना और वास्तविक पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाना है।उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी और यदि किसी स्तर पर अपात्र लाभार्थी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मानना है कि इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को उनका वास्तविक हक मिल सकेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से वितरित किया जा सकेगा।
