Connect with us
Kwarab Road Almora News: Almora Haldwani Highway news closed again in Kwarab, use these routes uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Almora Haldwani Highway news)

Home / ALMORA NEWS / Kwarab Road Almora News: अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे क्वारब में फिर बंद इन मार्गों का करें प्रयोग

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

Kwarab Road Almora News: अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे क्वारब में फिर बंद इन मार्गों का करें प्रयोग

1 min read

Almora Haldwani Highway news : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पड़ा ठप, भारी मलबा गिरने से रुका यातायात, बाईपास और इन रूटों से चलेंगे वाहन

Kwarab Road Almora News: Almora Haldwani Highway news closed again in Kwarab, use these routes uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास एक बार फिर से पहाड़ी दरक गई है, जिसके चलते भारी मात्रा में बोल्डर पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया। मलबा सड़क में आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि भूस्खलन के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी जिससे यात्रियों को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आज 29 मई 2026 से अगले आदेश तक मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं बेंगलुरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हुए नियमित जानें किराया

बता दें अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब क्षेत्र में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जहां पर पहाड़ी से छोटे बड़े पत्थर लगातार गिर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के क्वारब क्षेत्र में लगातार सड़क धसने पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण 29 में 2026 से अगले आदेश तक इस राज्य मार्ग पर वाहनों को रोका गया है। लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा किए गए निरीक्षण में क्वारब बायपास मार्ग को छोटे वाहनों और यात्री बसों के संचालन के लिए सुरक्षित पाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि विभाग इस मार्ग पर सुरक्षा संबंधी कार्य और दीवार निर्माण भी कर रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: पिथौरागढ़ DM का आदेश अब सरकारी आफिस में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे लोग

प्रशासन ने लोगों से की अपील (Almora haldwani highway news)

प्रशासन ने हल्के वाहनों और यात्री बसों को क्वारब बायपास मार्ग से चलने के निर्देश जारी किए हैं। भारी वाहनों के लिए अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक मार्ग और खैरना-रानीखेत मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top