UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी 12वीं के छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग शव बरामद
1 min read
Haldwani News Today Gaula river haldwani news lalkuan news today Priyanshu bisht nainital news live uttarakhand breaking news today: हल्द्वानी में गौला नदी में कूदे 16 वर्षीय प्रियांशु का मिला शव, ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था घर से
Haldwani News Today: 12th student priyanshu bisht of lalkuan died drowning in Gaula river bridge haldwani video viral: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में रविवार शाम घर से निकले किशोर ने गौला नदी में छलांग लगा दी। यह खौफनाक कदम उठाने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घर से ड्राइंग का सामान लेने निकला था किशोर (Haldwani Gaula river Incident)
मृतक की पहचान लालकुआं क्षेत्र के हाथीखाल, मोतीनगर (बरेली रोड) निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु बिष्ट, पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह 12वीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम करीब पांच बजे प्रियांशु घर से यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान खरीदने जा रहा है। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद, डांट-फटकार या मानसिक तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं थी।
सीधे गौला पुल पहुंचा, काफी देर तक अकेला टहलता रहा ( haldwani Gola River Bridge)
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार घर से निकलने के बाद प्रियांशु सीधे बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौला बाईपास पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह काफी देर तक पुल पर अकेले टहलता रहा। इसके बाद वह रेलिंग के पास पहुंच गया। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे पुल की रेलिंग पर चढ़ते देखा तो उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। कई लोगों ने “मत कूदो” कहकर उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और लगभग 60 फीट ऊंचे पुल से गौला नदी में छलांग लगा दी।
घटना का वीडियो भी आया सामने (haldwani Gaula river Viral Video)
घटना के दौरान पुल पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया। वीडियो में दिखाई देता है कि प्रियांशु कुछ देर तक पुल पर घूमता है और फिर अचानक रेलिंग के पास जाकर नदी में छलांग लगा देता है। घटना के समय नदी किनारे पांच से छह बच्चे खेल रहे थे। किशोर को नदी में गिरते देख बच्चे घबरा गए और तत्काल आसपास मौजूद लोगों तथा पुलिस को सूचना दी।
रातभर चला रेस्क्यू, तेज बहाव बना चुनौती (haldwani news today SDRF Rescue)
सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। लगभग 15 से अधिक सदस्यीय टीम ने नदी में करीब 100 मीटर के दायरे में सघन खोज अभियान चलाया। हालांकि नदी का तेज बहाव, कई स्थानों पर 15 से 20 फीट गहराई, बड़े-बड़े पत्थर और बारिश के कारण मटमैला पानी रेस्क्यू अभियान में बड़ी बाधा बनता रहा। देर रात लगभग साढ़े आठ बजे अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सोमवार सुबह मिला शव (haldwani news hindi Body Recovered)
सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडर और विशेष उपकरणों के साथ दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गौला नदी के गहरे हिस्से से प्रियांशु का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच (haldwani Police Investigation)
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रियांशु ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जांच अधिकारी परिजनों, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही घटना के वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह सामने आ सके। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर परिवारों, अभिभावकों और समाज को झकझोर दिया है। एक सामान्य दिन की तरह घर से निकला किशोर कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए अपनों से दूर हो गया, जिससे पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: नैनीताल हादसा 3 वर्षीय बच्चे गौरांत की होटल की बालकनी से गिरकर मौत…
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
