Connect with us
Haldwani News Today: Flesh trade racket operating at a Haldwani spa center busted; accused arrested.
Image : सांकेतिक फोटो ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: हल्द्वानी स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा आरोपी गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News Today: हल्द्वानी स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा आरोपी गिरफ्तार

1 min read

Haldwani News Today: Flesh trade racket operating at a Haldwani spa center busted; accused arrested. Nainital Uttarakhand breaking news live today : हल्द्वानी तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Haldwani News Today: Flesh trade racket operating at a Haldwani spa center busted; accused arrested. Nainital Uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के चर्चित मामले में पुलिस प्रशासन ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है आरोपी 12 जून से फरार चल रहा था जिसे एक महीने बाद दबोचा गया है।

यह भी पढ़े :Rudrapur news today: रूद्रपुर सिडकुल आटो कंपनी में भारी सामान गिरने से कर्मचारी की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन की टीम को मिली तो उन्होंने बीते 12 जून को स्पा सेंटर पर छापा मारा और रैकेट का खुलासा कर दिया। इस दौरान कार्रवाई में 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर एक कर्मचारी और 2 ग्राहकों को गिफ्तार किया गया जबकि संचालक राहुल जायसवाल मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़े :जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म किया लेकिन रखी बड़ी शर्तें

पुलिस ने दबोचा आरोपी राहुल ( haldwani news today)

पुलिस प्रशासन की टीम फरार चल रहे आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी जिसे करीब डेढ माह बाद दबोचा गया है। राहुल बीते दिन न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने के बाद लौट रहा था तभी हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसे अब न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top