Connect with us
Bageshwar school closed today: Bageshwar school holiday rain alert 27 july uttarakhand breaking news live.
Image : सांकेतिक फोटो ( Bageshwar school closed today)

Home / Bageshwar / Bageshwar school closed today: बागेश्वर 27 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल अवकाश घोषित

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar school closed today: बागेश्वर 27 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल अवकाश घोषित

1 min read

|Uttarakhand school holiday due to rain alert in Bageshwar| School close| बागेश्वर में 27 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

|Uttarakhand school holiday due to rain alert in Bageshwar| School close| भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जिले में 27 जुलाई (सोमवार) को कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बारिश की संभावना जताते हुए बागेश्वर जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़े :UK07 rider anurag dobhal: अनुराग डोभाल का दावा बेटे से मिलने को देने पड़े 37 लाख

कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद |Bageshwari school holiday|

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा, ताकि खराब मौसम के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal news today: पौड़ी गढ़वाल में हादसा करंट लगने से लाइनमैन की गई जिंदगी

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Bageshwar school closed today: बागेश्वर 27 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल अवकाश घोषित

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top