Connect with us
Rudrapur news today: Worker sushil kumar died after heavy material falls at an auto company in SIDCUL.
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudrapur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur news today: रूद्रपुर सिडकुल आटो कंपनी में भारी सामान गिरने से कर्मचारी की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur news today: रूद्रपुर सिडकुल आटो कंपनी में भारी सामान गिरने से कर्मचारी की गई जिंदगी

1 min read

Rudrapur news today: Worker sushil kumar died after heavy material falls at an auto company in SIDCUL udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live today: सिडकुल ऑटो कंपनी में दर्दनाक हादसा, भारी सामान गिरने से गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

Rudrapur news today: Worker sushil kumar died after heavy material falls at an auto company in SIDCUL udham Singh Nagar Uttarakhand breaking news live today  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी की भारी सामान सिर पर गिरने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Hira Singh Bisht Congress: उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हृदयाघात से निधन…

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर कटरा के रहने वाले 35 वर्षीय सुशील कुमार वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप के निवासी थे। सुशील कुमार सिडकुल सेक्टर 11 स्थित ऑटो कंपनी में कार्यरत थे। बीते शनिवार की शाम को कार्य करने के दौरान उनके सिर पर भारी समान गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े :Dehradun News: देहरादून में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर; महिला की मौत, युवक गंभीर

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता ( udham singh nagar news today)

सुशील को घायल होता देख उनके अन्य साथी तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सुशील के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया गया। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top