Connect with us
Haldwani News Today: Hotelier virendra singh died Haldwani Roadways station going Ambala to ramgarh Nainital Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Haldwani News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में होटलियर की चली गई जिंदगी जा रहा था पहाड़

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani News Today: हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में होटलियर की चली गई जिंदगी जा रहा था पहाड़

1 min read

Haldwani News Today: Haldwani News Today nainital breaking हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर बेंच पर बैठे युवक की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Haldwani News Today: Hotelier virendra singh died Haldwani Roadways station going Ambala to ramgarh Nainital Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक अचानक बेंच पर बैठे-बैठे बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद यात्रियों और रोडवेज कर्मचारियों ने पहले उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand NEET PAPER LEAK 2026: नीट पेपर लीक आरोपी यश यादव का उत्तराखण्ड कनेक्शन

अंबाला से हल्द्वानी पहुंचा था युवक (uttarakhand Roadways Bus Station haldwani)

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नथुवाखान सुयालगढ़ क्षेत्र का निवासी था। वह अंबाला के एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और गुरुवार सुबह ही बस से हल्द्वानी पहुंचा था।

सीसीटीवी कैमरों की जांच में युवक कुछ देर तक रोडवेज परिसर में सामान्य रूप से घूमता दिखाई दिया। इसके बाद वह स्टेशन परिसर की एक बेंच पर जाकर बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक उसकी हालत बिगड़ी और वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ा।

अचानक बिगड़ी हालत, मच गई अफरा-तफरी (haldwani news live today Sudden Death Case)

युवक को अचानक गिरते देख आसपास बैठे लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत रोडवेज कर्मचारियों को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

युवक को तुरंत पास के बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UCC news: उत्तराखण्ड में UCC के तहत हलाला का पहला मुकदमा पति समेत 8 पर FIR

सुबह परिवार को दी थी सुरक्षित पहुंचने की सूचना (nainital breaking news Family Reaction)

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे फोन कर घरवालों को हल्द्वानी सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी थी। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद ऐसी दुखद खबर सामने आ जाएगी।

स्वजन के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए पहले उन्हें युवक की मौत की जानकारी मिली। इसके कुछ समय बाद पुलिस का फोन भी पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

जांच में जुटी पुलिस (haldwani roadways Police Investigation)

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से पहले युवक की गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बस स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। सुबह तक सामान्य दिख रहा युवक कुछ ही पलों में जिंदगी की जंग हार जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top