Connect with us
Haldwani tiger attack: Two tigers died after fighting each other all night in Haldwani nainital news live.
Image : social media ( Haldwani tiger attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani tiger attack: हल्द्वानी दो बाघों में आपसी संघर्ष रात भर लड़ते लड़ते दोनों की मौत

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani tiger attack: हल्द्वानी दो बाघों में आपसी संघर्ष रात भर लड़ते लड़ते दोनों की मौत

1 min read

Haldwani tiger attack: Two tigers died after fighting each other all night in Haldwani nainital news live uttarakhand news Hindi breaking update.  : जंगल में दो बाघों के बीच आपसी संघर्ष, रात भर गूंजती रही दहाड़, दोनों की मौत

Haldwani tiger attack: Two tigers died after fighting each other all night in Haldwani nainital news live uttarakhand news Hindi breaking update. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दो नर बाघों का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है दोनों बाघों के बीच आपसी संघर्ष चल रहा था जिसके कारण उनके दहाड़ने और लड़ने की आवाज़ें गूंज रही थी। हालांकि अचानक से दोनों की आवाजें बंद होने पर जब ग्रामीण जंगल के पास पहुंचे तो उन्हें वहाँ दोनों बाघों के शव बेसुध पड़े मिले।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ घर में सो रही किशोरी को सांप ने डंसा हायर सेंटर रेफर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी वन प्रभाग के छकाता रेंज के सिमलिया क्षेत्र से लगे गुमाल गांव के पास जंगल के करीब 1km अंदर दो नर बाघों का शव मिला है। बाघों के शव मिलने से वन विभाग के कर्मियों के होश उड़ गए वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीण दहशत में आ गए है। बताया जा रहा है बीते दिन बाघों के लड़ने और दहाड़ने की आवाजें आ रही थी लेकिन कुछ देर बाद उनकी आवाज बन्द हो गई। सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे तो दोनों बाघों के शव बेसुध पड़े मिले।

बाघों के बीच संघर्ष ( Uttarakhand tiger fight news)

ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने देखा कि दोनों बाघों के आसपास काफी खून फैला था। वन विभाग की शुरुआती जांच में पता चला कि पंजो और घसीटे जाने के गहरे निशान मिले हैं जो भयानक लड़ाई की गवाही दे रहे हैं। एक नर बाघ की उम्र 3 से 4 साल और दूसरे की 4 से 5 साल के बीच है।

यह भी पढ़े  : Kashipur News Today: काशीपुर 20 वर्षीय युवक की चली गई जिंदगी मिला हस्तलिखित नोट

दोनों बाघों पर गहरे जख्म ( nainital news today)

लड़ाई में एक बाघ की गर्दन व दूसरे की कमर पर गहरे घाव हुए हैं। डॉक्टरों की मानें तो दोनों बाघों के सभी अंग पंजे और नाखून सुरक्षित है इससे अवैध शिकार की आशंका खारिज हो रही है। डॉक्टरों की निगरानी में बाघों के शवों का पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। सटीक कारणों का पता लगाने के लिए DNA सैंपल भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top