UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar News: हरिद्वार बस में सांप निकलने से दहशत, युवकों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
1 min read
Haridwar Roorkee Breaking News Today: Snake Found Inside Moving laksar Bus, Passengers Panic: चलती बस में निकला सांप, यात्रियों में मची अफरा तफरी
Haridwar Roorkee Breaking News Today: Snake Found Inside Moving laksar Bus, Passengers Panic : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर रुड़की लक्सर मार्ग पर संचालित होने वाली एक निजी बस में अचानक से सांप के निकलने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वो तो गनीमत रही कि सांप ने किसी को काटा नही अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
यह पढ़े :Uttarakhand: हल्द्वानी में स्टोन क्रशर पर रेत में दबा युवक, डंपर से निर्माण स्थल पहुंचा शव…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर लक्सर की ओर जा रही थी। तभी जैसे ही बस रुड़की लक्सर मार्ग पर ढंडेरा रेलवे फाटक के पास पहुंची तो उसमें अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप के दिखने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तभी बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ा किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वन विभाग सिर्फ नाम का परेशानी आने पर झाड़ दिया पल्ला ( haridwar news today)
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत घटना स्थल पहुंची ,जहां पर वन विभाग के अधिकारियों ने यह कहकर टालमटोल किया कि यह मामला मंगलौर रेंज के अंतर्गत आता है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वन विभाग से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो यात्रियों की परेशानी और अधिक बढ़ने लगी।
यह भी पढ़े :Kashipur News Today: काशीपुर विवाहिता की चली गई जिंदगी पिता ने लगाई न्याय की गुहार
दो युवकों ने दिखाया साहस ( haridwar breaking news today)
वन विभाग की ओर से कोई मदद ना मिल पाने के कारण वहां मौजूद दो युवकों ने खुद साहस दिखाते हुए हिम्मत जुटाकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे पास के जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद चालक यात्रियों को लेकर लक्सर के लिए रवाना हो गया।
