Connect with us
Udham Singh Nagar News Kichha Woman Loses Life as Dupatta Gets Stuck in Bike Wheel
Image : सांकेतिक फोटो ( Udham Singh Nagar News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Udham Singh Nagar News: किच्छा में बाइक के पहिये में फंसा दुपट्टा, महिला की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: किच्छा में बाइक के पहिये में फंसा दुपट्टा, महिला की गई जिंदगी

1 min read

Udham Singh Nagar News Kichha Woman Loses Life as Dupatta Gets Stuck in Bike Wheel : मोटरसाइकिल के पहिये पर फंसा दुपट्टा, गिरने से महिला की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

Udham Singh Nagar News Kichha Woman Loses Life as Dupatta Gets Stuck in Bike Wheel  : महिलाएं अक्सर जब सूट ,साडी़ पहनकर स्कूटी या बाइक में बैठती हैं तो उनका ध्यान अपने पल्लू से हट जाता है जिसके कारण कई बार उनके साथ दुर्घटनाएं तक घटित हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है,जहाँ पर अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रही महिला का बाइक के पहिये पर दुपट्टा फंस गया जिसके कारण नीचे गिरने से महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के किच्छा नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच निवासी 50 वर्षीय रमा देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश बीते दिन अपने बेटे के साथ बाइक से मंदिर के दर्शन करने के बाद घर लौट रही थी। तभी जैसे ही उनकी बाइक पुलभट्टा के पास पहुंची तो रमा का दुपट्टा बाईक के पहिए में फंस गया जिसके कारण वो बाइक से सीधा सिर के बल सड़क पर जा गिरी। घटना को घटित होता देख उनका बेटा उन्हें किच्छा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर हालत की गंभीरता को देखते हुए दोपहर बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया। मगर शाम को उपचार के दौरान रमा ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म किया लेकिन रखी बड़ी शर्तें

चार बच्चे हुए अनाथ पहले पिता ने छोड़ा साथ, अब माँ की गई ज़िंदगी ( udham singh nagar road accident news)

बताते चलें मृतका रमा के दो बेटे और दो बेटी हैं जिनमें दो का विवाह हो चुका है। रमा की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है करीब 3 साल पहले रमा के पति सुरेश की बीमारी के कारण जिंदगी चली गई थी जो पालिका में ठेकेदारी का काम करते थे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top