Connect with us
Pithoragarh News Today: Teenage girl bitten by snake in Kanalichhina Pithoragarh snake bite uttarakhand news.
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ घर में सो रही किशोरी को सांप ने डंसा हायर सेंटर रेफर

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ घर में सो रही किशोरी को सांप ने डंसा हायर सेंटर रेफर

1 min read

Pithoragarh news live Kanalichhina news hindi Pithoragarh snake bite uttarakhand news today घर में सो रही 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

Pithoragarh News Today: Teenage girl bitten by snake in Kanalichhina Pithoragarh snake bite uttarakhand breaking news live update: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां विकासखंड कनालीछीना के बगड़ीहाट क्षेत्र में घर के भीतर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: गदरपुर में गैंगवार जैसा हमला, कार पर 25 राउंड फायरिंग; नाले में गिरा वाहन

रात में सोते समय हुआ सर्पदंश (Pithoragarh Snake Bite Incident)

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात किशोरी अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। सांप के डसने के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ईएमओ डॉ. विजय ने किशोरी का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह के अनुसार, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई थी और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था।

हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर भेजा (Pithoragarh news live Critical Condition)

इलाज के दौरान किशोरी की स्थिति काफी नाजुक बनी रही। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए हैं।

यह भी पढ़े :Dehradun News live today: देहरादून सहस्त्रधारा में नहाते समय हरियाणा के युवक की डूबने से मौत

सर्पदंश से बालिका की मौत, मुआवजे की मांग (Pithoragarh hindi news Compensation Demand)

वहीं, पिथौरागढ़ के बंगापानी क्षेत्र में सर्पदंश से एक बालिका की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठी है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू रविवार को मदकोट के ग्राम पंचायत शिलिंग पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी से सर्पदंश के कारण बालिका की मौत से प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता मिलनी चाहिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top