Connect with us
Uttarkashi News live: 18-Year-Old Anmol Joshi Swept Away While Bathing in Varuna River, Search Operation
Image : social media ( Uttarkashi News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarkashi News live: उत्तरकाशी वरुणा नदी में नहाने गया अनमोल जोशी तेज बहाव में बहा

UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi

Uttarkashi News live: उत्तरकाशी वरुणा नदी में नहाने गया अनमोल जोशी तेज बहाव में बहा

1 min read

Uttarkashi News live: 18-Year-Old Anmol Joshi Swept Away While Bathing in Varuna River, Search Operation  : वरुणा नदी में नहाने गए युवक की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम

Uttarkashi News live: 18-Year-Old Anmol Joshi Swept Away While Bathing in Varuna River, Search Operation : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर वरुणा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नदी में बहने से ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड रोडवेज बसों का रूट बदला किराया होगा कम समय भी बचेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के ज्ञानसू निवासी 18 वर्षीय अनमोल जोशी पुत्र महेश जोशी बीते रविवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ वरुणा नदी में नहाने के लिए गया था। बताया जा रहा है बडेथी चुंगी के पास अनमोल नदी में छलांग लगाकर नहा रहा था। तभी नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से अनमोल का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धारा में बहने लगा।

देखते ही देखते नदी में बह गया युवक ( Uttarkashi news today)

अनमोल को बहता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में बह रहे युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में अनमोल नदी में बह गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand kanwar mela 2026: उत्तराखण्ड 30 जुलाई से चलेगी 6 कांवड़िया स्पेशल ट्रेन

जारी रहेगा सर्च अभियान ( uttarkashi breaking news today)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जिन्होंने वरुणा नदी के विभिन्न हिस्सों के साथ गंगा नदी तक तलाशी अभियान चलाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए। प्रशासन का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top