UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून पाइप में फंसने से छः वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
1 min read
Dehradun news today Dehradun news today: Six-year-old child arman died getting stuck in a pipe in vikasnagar Dehradun breaking. Uttarakhand hindi news today : सड़क किनारे खेल रहा 6 साल का मासूम 10 इंच के पाइप में फंसा चली गई ज़िंदगी, परिजनों में पसरा मातम
Dehradun news today: Six-year-old child arman died getting stuck in a pipe in vikasnagar Dehradun breaking. Uttarakhand hindi news today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर 6 साल के मासूम की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से जिंदगी चली गई। बच्चे की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हरिद्वार में आसमानी कहर, खेत में गिरी बिजली, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ की खादर बस्ती निवासी 6 वर्षीय अरमान पुत्र नौशाद बीते शनिवार को बारिश के बीच घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। तभी इस दौरान वह अचानक से सड़क किनारे डाले गए नाली के 10 इंच संकरे पाइप में फंस गया। अन्य बच्चों ने अरमान को पाइप में फंसता देखा तुरंत इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। तभी घटनास्थल पर बच्चे के परिजनों समेत आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने आनन फानन में JCB को बुलाया।
आधा घण्टे तक पाइप में फंसा रहा बच्चा, दम घुटने से हुई मौत ( dehradun breaking news)
अरमान को करीब 30 मिनट की भारी मश्क्कत के बाद पाइप को तोड़कर बाहर निकाला गया इसके बाद उसे तुरंत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें अरमान काफी देर तक पाइप में फंसा हुआ था जिसके कारण उसका दम घुट गया था।
यह भी पढ़े :Indian Army news today: गश्त के दौरान कुमाऊं रेजिमेंट का जवान जनेश्वर प्रजापति शहीद
ठेकेदार के खिलाफ की कार्यवाही की मांग ( dehradun news today)
अरमान की मौत पर उसके परिजनों व स्थानीय लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि हाल ही में बनी नई सड़क का ढाल बेहद तीव्र बनाया गया है जिसके कारण बारिश में नाली में पानी का बहाव अचानक बहुत तेज हो गया और बच्चा उसमें बहकर पाइप में समा गया। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। परिजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अपने स्तर से पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
