Connect with us
Bageshwar news Hindi: Teacher Roshan Gadiya Jumps into Saryu River to Save Rakesh in kapkot
Image : social media ( Bageshwar News Hindi)

Home / Bageshwar / Bageshwar news: बागेश्वर कपकोट सरयू नदी में बच्चे को बहता देख शिक्षक ने लगाई थी छलांग

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar news: बागेश्वर कपकोट सरयू नदी में बच्चे को बहता देख शिक्षक ने लगाई थी छलांग

1 min read

|Bageshwar News Today, Saryu River Accident, Kapkot News, SDRF Search Operation| बागेश्वर में सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा, सरयू नदी में बहा मासूम; शिक्षक ने जान जोखिम में डालकर बचाने की कोशिश

Bageshwar news Hindi: Teacher Roshan Gadiya Jumps into Saryu River to Save Rakesh in kapkot: सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बीच बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में घटी घटना से पूरे प्रदेश में माहौल गमगीन चल रहा है। शिवालय के पास सरयू नदी से जल भरने गया सात वर्षीय मासूम राकेश अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: UKPSC और पुलिस भर्ती की मांग को लेकर गरजे बेरोजगार, देहरादून में सचिवालय कूच

जल भरते समय फिसला पैर, देखते ही देखते बह गया मासूम (Kapkot Child Accident)

स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन के पहले सोमवार के अवसर पर राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ शिवालय के पास सरयू नदी से जल भरने गया था। इसी दौरान पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ते ही वह सीधे उफनती सरयू नदी में जा गिरा और तेज बहाव उसे देखते ही देखते अपने साथ बहाकर ले गया। घटना के बाद मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम नदी में काफी दूर निकल चुका था।

शिक्षक रोशन गढ़िया ने दिखाई बहादुरी (Teacher Bravery)

हादसे के समय मौके पर मौजूद कपकोट के पोथिंग गांव निवासी शिक्षक रोशन गढ़िया ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। तेज धारा के बीच करीब 50 मीटर तक उन्होंने बच्चे का पीछा किया और उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि वह राकेश तक नहीं पहुंच सके। आखिरकार उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। शिक्षक के इस साहसिक प्रयास की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Bageshwar Child Missing)

राकेश के पिता नारायण सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए फिलहाल कपकोट में किराये के मकान में रह रहा था। राकेश कक्षा दो का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जाता है। उसकी एक बड़ी बहन भी है। बेटे के नदी में बह जाने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh: पिथौरागढ़ के धारचूला में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर व्यक्ति ने तोड़ा दम

SDRF का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी (SDRF Search Operation)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। राहत एवं बचाव दल लगातार नदी और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top