Connect with us
Haridwar bike accident today: 2 youth rahul Rajkamal died Bike turns into a ball of fire in Haridwar road uttarakhand latest news breaking update health insurance
Image : social media ( Haridwar bike accident today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar bike accident today: हरिद्वार में आग का गोला बनी बाइक 2 युवकों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar bike accident today: हरिद्वार में आग का गोला बनी बाइक 2 युवकों की गई जिंदगी

1 min read

Haridwar bike accident today  : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, वाहन की टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक

Haridwar bike accident today: 2 youth rahul Rajkamal died Bike turns into a ball of fire in Haridwar road uttarakhand latest news breaking update health insurance : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवको की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :UKSSSC govt job 2026 driver bharti: उत्तराखण्ड वाहन चालक के 72 पदों पर निकली भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले व वर्तमान में हरिद्वार जिले के बहादराबाद के अलीपुर के निवासी राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल दोनों एक ही बाइक में सवार थे। दरअसल बीते शुक्रवार की देर रात दोनो बाइक से बहादराबाद से अलीपुर वापस अपने गांव के लिए लौट रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।

सड़क हादसे मे दो युवको की मौत ( haridwar accident news today)

बाइक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते दुर्घटनाग्रस्त बाइक में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही घटना को घटित होता देखा तो उन्होंने दोनों युवकों के शव को जलती हुई बाइक से अलग किया।

यह भी पढ़े :Tehri bus accident news: टिहरी गढ़वाल खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 3 घायल

घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक फरार (Haridwar bike accident today) 

लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे को अंजाम देने वाले फरार ट्रैक्टर चालक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top