UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar missing woman: हरिद्वार पति गया नौकरी में और पत्नी 4 बच्चों को छोड़कर हो गई फरार
1 min read
Haridwar missing woman: पति पैसे कमाने के लिए गया शहर से बाहर, पत्नी चार बच्चों को छोड़कर हो गई लापता
Haridwar missing woman: Husband went to work in pauri and wife absconded leaving behind 4 children uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक युवक पैसे कमाने के लिए दूसरे शहर पहुंचा तो वहीं दूसरी ओर उसकी पत्नी चार बच्चों को छोड़कर रहस्यमय हालात में लापता हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़े :ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr: उत्तराखंड ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर रमनजीत शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले का निवासी एक युवक का विवाह वर्ष 2016 में सुल्तानपुर की एक युवती के साथ हुआ था। बीते 18 अप्रैल 2026 को वह काम के सिलसिले में पौड़ी जिले के श्रीनगर पहुंचा, जबकि उसने अपनी पत्नी के साथ चार बच्चों को हरिद्वार में ही छोड़ा था। तभी इस दौरान गांव का एक व्यक्ति उसकी पत्नी को जबरन घर से उठा ले गया।
जान से मारने की दी धमकी, कहा जब तक नहीं मिले पैसे तब तक नहीं लौटाएंगे पत्नी (haridwar breaking news)
सूचना मिलने के बाद जब युवक घर वापस लौटा तो उसने आरोपी के घर पहुंचकर उससे अपनी पत्नी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने उसे गाली दी और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि जब तक ₹2 लाख उन्हें नहीं मिल जाते तब तक वह उसकी पत्नी को नहीं लौटाएंगे इतना ही नहीं बल्कि उसे जान से मार देंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand EV Policy subsidy: उत्तराखण्ड ईवी पालिसी 2026 इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी छूट
बच्चों के भरण पोषण की समस्या हुई खड़ी ( haridwar news today) Uttarakhand news today
इस पूरी घटना के बाद से पीड़ित परिवार डर के साये में आ चुका है। पीड़ित का कहना है कि मां के अचानक गायब होने से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है ,वहीं परिवार के सामने उनके भरण पोषण की भी बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है, वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
