UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand EV Policy subsidy: उत्तराखण्ड ईवी पालिसी 2026 इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी छूट
1 min read
Uttarakhand EV Policy subsidy: Uttarakhand EV Policy Uttarakhand 2026 Uttarakhand EV Subsidy उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, नई ईवी पॉलिसी जल्द; खरीद पर इंसेंटिव और चार्जिंग नेटवर्क की तैयारी
Uttarakhand EV Policy subsidy: Uttarakhand EV Policy 2026 Electric vehicles will get discount breaking news live today: Electric Vehicle Subsidy uttarakhand उत्तराखण्ड में राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। बढ़ती ईंधन चुनौतियों, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार जल्द नई ईवी पॉलिसी लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिए हैं कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस नीति को मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।
सरकार का मानना है कि आने वाले समय में पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना बेहद जरूरी होगा। खासकर खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और तेल-गैस आपूर्ति को लेकर वैश्विक अनिश्चितता के बीच अब वैकल्पिक ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में हरियाणा की युवती के साथ दरिंदगी, 5 दिन तक दुष्कर्म
इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी विशेष राहत (EV Policy Uttarakhand EV Charging Station Uttarakhand)
नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को कई तरह की राहत देने की तैयारी है। सरकार ई-वाहनों पर अतिरिक्त इंसेंटिव, टैक्स में छूट और रियायती ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं देने पर काम कर रही है। अभी राज्य में ईवी वाहनों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट मिल रही है, लेकिन अब इसे और आकर्षक बनाए जाने की योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवाश्म ईंधन के स्रोत सीमित हैं और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां भविष्य के लिए तैयारी का संकेत दे रही हैं। ऐसे में ऊर्जा बचत और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।
चार्जिंग स्टेशन का बड़ा नेटवर्क बनेगा (Fast Charging Network Electric Vehicle Charging Cost)
सरकार केवल वाहन खरीद तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने की तैयारी में है। नई नीति के तहत राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से फास्ट चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। मॉल, बड़े होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थानों पर ई-चार्जिंग सुविधा अनिवार्य किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
परिवहन और उद्योग विभाग को इस दिशा में विस्तृत ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे उत्तराखंड में ईवी चार्जिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
उद्योगों को भी मिलेगा प्रोत्साहन (Electric Vehicle Industry uttarakhand EV Charging Station Business)
नई ईवी पॉलिसी केवल उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं होगी। सरकार इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण से जुड़े उद्योगों को भी निवेश के लिए आकर्षित करना चाहती है। इसके तहत उद्योगों को सब्सिडी, रियायती सुविधाएं और निवेश प्रोत्साहन दिए जा सकते हैं।
सरकार का मानना है कि इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। वर्तमान में उत्तराखंड में 30 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं, ऐसे में ईवी सेक्टर का विस्तार बड़े आर्थिक बदलाव का आधार बन सकता है।
यह भी पढ़े :Govt employee salary Nepal: नेपाल अब महीने 2 बार मिलेगी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी
सरकारी दफ्तरों में भी बढ़ेगा ई-वाहनों का उपयोग (no vehicle Day uttarakhand Green Transport Electric Vehicle Insurance India)
राज्य सरकार सरकारी विभागों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का अनुपात बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसी दिशा में सूचना विभाग ने हर शनिवार ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
इस पहल का उद्देश्य ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। सरकार चाहती है कि आमजन के साथ सरकारी संस्थान भी स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।
पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों को होगा फायदा (Clean Energy Commercial EV Charging Station Electric Vehicle Finance Options)
विशेषज्ञ मानते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने से प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों को संचालन खर्च में राहत मिलेगी। पेट्रोल और डीजल की तुलना में ईवी वाहनों का रखरखाव अपेक्षाकृत सस्ता होता है। साथ ही देश की तेल आयात पर निर्भरता कम होने से अर्थव्यवस्था को भी दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है।
सरकार का फोकस अब ऐसी नीति तैयार करने पर है जो पर्यावरण संरक्षण, रोजगार, ऊर्जा बचत और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित कर सके। नई ईवी पॉलिसी को इसी दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
