UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar news today: हरिद्वार 5 दिनों से लापता स्कूल बस ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद
1 min read
Haridwar news today : 5 दिन से लापता चल रहे स्कूल बस ड्राइवर का शव गंगनहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Haridwar news today: Body of school bus driver ravi Chauhan missing found Ganga canal gangnahar murder case uttarakhand latest coverage : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है , जहां पर 5 दिनों से लापता चल रहे निजी स्कूल के वाहन चालक का शव नहर से बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :Haldwani rudrapur road Accident: हल्द्वानी रूद्रपुर टांडा जंगल में स्कूटी सवार 3 दोस्तों की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीतापुर निवासी 45 वर्षीय रवि चौहान एक निजी स्कूलों में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। बीते 15 अप्रैल को रवि संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक कहीं लापता हो गए थे। रवि के लापता होने पर उनके परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन रवि का कुछ पता नहीं चला।
पुलिस प्रशासन ने की जांच पड़ताल शुरू ( haridwar news live)
अगले दिन रवि की पत्नी दिव्या चौहान ज्वालापुर कोतवाली में पहुंची, जहां पर उन्होंने रवि की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन ने रवि की गुमशुदगी दर्ज कर जाँच से पड़ताल शुरू की।
यह भी पढ़े :Harshika Rikhari yoga: अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन 2026 में हल्द्वानी की हर्षिका का जलवा
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ( haridwar news today)
बीते रविवार 19 अप्रैल को जटवाड़ा पुल से आगे रेगुलेटर के पास पुलिस प्रशासन को गंगनहर में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया, वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगनहर से बाहर निकाला गया इसके बाद मृतक की शिनाख्त की गई। बताते चले प्रारंभिक जांच में शव का हाथ मुडा हुआ मिला, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
