UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani rudrapur road Accident: हल्द्वानी रूद्रपुर टांडा जंगल में स्कूटी सवार 3 दोस्तों की गई जिंदगी
1 min read
Haldwani rudrapur road Accident: Haldwani rudrapur Road Accident Uttarakhand | टांडा जंगल में भीषण टक्कर, स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत
Haldwani rudrapur road Accident: scooty scorpio accident tanda range 3 Friends Aakash aniket rohan died udham Singh Nagar breaking news today : उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले से भयावह सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। दरअसल टांडा जंगल क्षेत्र में स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Ramnagar roadways bus accident: रामनगर कार की टक्कर बाइक रोडवेज बस के नीचे आने से बची
Rudrapur road accident today Breaking News Haldwani | शादी से लौटे थे युवक, एक मोबाइल ने ले ली जान
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक हल्द्वानी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर रूद्रपुर लौटे थे। इसी दौरान एक साथी का मोबाइल हल्द्वानी में छूट गया, जिसे लेने के लिए वे देर रात दोबारा निकल पड़े। यह फैसला उनके लिए घातक साबित हुआ।
Rudrapur haldwani Highway Accident India | टांडा जंगल में आमने-सामने टक्कर, स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त
बताया गया है कि हल्द्वानी जाते समय जब तीनों युवक स्कूटी से टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कॉर्पियो के एयरबैग तक खुल गए।
Haldwani rudrapur road scorpio scooty accident today Victim Details | तीनों युवक अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी, एक ही कंपनी में करते थे काम
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 20 वर्षीय अनिकेत (जसपुर), 22 वर्षीय रोहन ( रूड़की हरिद्वार) और 24 वर्षीय आकाश (रामपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तीनों रूद्रपुर स्थित Ashok Leyland की सिडकुल इकाई में कार्यरत थे और आपस में मित्र थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं के बिंदुखत्ता में सब्जी लेकर लौट रहे व्यक्ति की गई जिंदगी…
Haldwani accident news today Emergency Response | राहगीरों ने दी सूचना, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Rudrapur accident news today Police Investigation | हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। देर रात, जंगल क्षेत्र और संभावित तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
