UTTARAKHAND NEWS
Haridwar road Accident: रूड़की में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 2 युवकों की गई जिंदगी
1 min read
Haridwar road Accident: Uttarakhand road Accident roorkee news today झबरेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
Haridwar road Accident: 2 youth gaurav ritik died roorkee haridwar bike truck accident today uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के रूड़की से एक भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही जहां झबरेड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर महिला ने खत्म कर दी जिंदगी 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
काम खत्म कर लौट रहे थे दोनों युवक (roorkee accident news today Road Accident)
जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद गांव निवासी 22 वर्षीय गौरव और 21 वर्षीय रितिक किसी जरूरी काम से झबरेड़ा कस्बे आए थे। देर शाम दोनों युवक बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे टाटा 407 मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ (uttarakhand breaking news today Fatal Collision)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में (uttarakhand breaking news Police Investigation)
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में शामिल टाटा 407 ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand new ration card: उत्तराखंड नया राशन कार्ड बनाना अब नहीं आसान OTP KYC जरूरी
गांव में पसरा मातम, हर आंख नम (uttarakhand accident news today haridwar road Accident)
गौरव और रितिक की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। दोनों युवक परिवार के जिम्मेदार सदस्यों में गिने जाते थे और गांव में उनका व्यवहार भी अच्छा माना जाता था। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचने लगे।
एक ही गांव के दो युवकों की एक साथ मौत से इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
