UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand new ration card: उत्तराखंड नया राशन कार्ड बनाना अब नहीं आसान OTP KYC जरूरी
1 min read
Uttarakhand ration card news: Uttarakhand ration card rule uttarakhand ration card news उत्तराखंड में राशन कार्ड बनवाने के नियम बदले, अब OTP और ई-केवाईसी के बिना नहीं होगी प्रक्रिया पूरी
Uttarakhand ration card news: Making Uttarakhand new ration card news aadhar OTP KYC is necessary latest update news today: Uttarakhand ration card KYC उत्तराखंड में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक सख्त और डिजिटल होने जा रही है। सरकार ने फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगाने और पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने कार्ड को ट्रांसफर कराने के लिए केवल आवेदन भरना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि ओटीपी सत्यापन और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :Amul milk price mother dairy dudh: अमूल मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम गड़बड़ाया बजट
केंद्रीय पोर्टल से जुड़ा राशन कार्ड डेटा (uttarakhand Digital Ration Card System)
खाद्य विभाग की ओर से राज्य का राशन कार्ड डाटा अब केंद्रीयकृत पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 28 फरवरी से बंद चल रही विभागीय वेबसाइट को नए नियमों के साथ ट्रायल मोड में दोबारा शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन कार्ड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। इससे फर्जी दस्तावेजों और गलत तरीके से कार्ड बनवाने के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
अब पूरे परिवार की फोटो होगी जरूरी (uttarakhand ration card Family Photo Requirement)
नए नियमों के तहत अब केवल परिवार के मुखिया की फोटो से काम नहीं चलेगा। राशन कार्ड आवेदन करते समय पूरे परिवार की संयुक्त फोटो देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फोटो को ऑनलाइन पोर्टल पर स्कैन कर अपलोड किया जाएगा।
विभाग का मानना है कि इस कदम से परिवार के वास्तविक सदस्यों का सत्यापन आसान होगा और फर्जी यूनिट जोड़ने की संभावना कम होगी।
OTP और ई-केवाईसी के बिना नहीं बढ़ेगी प्रक्रिया (uttarakhand ration card e-KYC Verification)
नई व्यवस्था में आधार से लिंक मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके सत्यापन के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
इसके साथ ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दी गई है। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो वह नया राशन कार्ड नहीं बनवा पाएगा। विभाग ने लोगों से पहले ही आधार और मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड पहाड़ में होगी चकबंदी पलायन रोकने में हो सकती है मददगार
आय प्रमाण पत्र अब अनिवार्य दस्तावेज (uttarakhand Income Certificate Rules)
राशन कार्ड के लिए अब केवल शपथ पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदकों को आय प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी स्लिप और पेंशनरों को पेंशन से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे।
निर्धारित आय सीमा के आधार पर ही पात्रता तय की जाएगी।
राशन कार्ड के लिए तय आय सीमा:
सफेद कार्ड (uttarakhand National Food Security Scheme): मासिक आय 15 हजार रुपये से कम
पीला कार्ड (uttarakhand State Food Scheme): वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम
इससे अधिक आय वाले लोग योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
आवेदन में लग सकता है ज्यादा समय (uttarakhand ration card Online Verification Process)
नई डिजिटल प्रक्रिया के कारण राशन कार्ड जारी होने में पहले की तुलना में अधिक समय लग सकता है। दस्तावेजों की स्कैनिंग, ऑनलाइन वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी की वजह से आवेदन प्रक्रिया लंबी हो सकती है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों की कमी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिससे लोगों को आवेदन के दौरान इंतजार और लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े :CBSE 12th result 2026: CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित जल्द करें चेक Cbse result out
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक (uttarakhand Ration Card Fraud Control)
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल के अनुसार नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि बिना ई-केवाईसी और ओटीपी सत्यापन के अब कोई भी आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।
विभाग का दावा है कि सभी दस्तावेज ऑनलाइन स्कैन होने से फर्जी राशन कार्ड बनाने वाले नेटवर्क पर प्रभावी रोक लग सकेगी। फिलहाल डोईवाला आपूर्ति कार्यालय में नए नियमों के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
