Connect with us
Bageshwar news today: married women kavita devi sucide case garur uttarakhand breaking news live today
Image : social media ( Bageshwar news today)

Home / Bageshwar / Bageshwar news today: बागेश्वर महिला ने खत्म कर दी जिंदगी 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar news today: बागेश्वर महिला ने खत्म कर दी जिंदगी 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

1 min read

Bageshwar news today: घर के झगड़े में दो बच्चों की मां ने फांसी के फंदे पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Bageshwar news today: married women kavita devi sucide case garur uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर घरेलू झगड़े से परेशान होकर एक महिला ने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जान दी है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand CBSE 12th result 2026: हल्द्वानी की बिपाषा पौडियाल ने 12वीं में हासिल किए 97.6%

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील कंधार क्षेत्र के मंगलटा निवासी 34 वर्षीय कविता देवी पत्नी कपेन्द्र सिंह ने बीते बुधवार की सुबह अपने घर पर आत्मह्त्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। बीते बुधवार की सुबह कविता ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दी। जैसे ही सुबह के 10:30 बजे परिजनों ने कविता का शव घर के भीतर फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।

डॉक्टर ने महिला को किया मृत घोषित (bageshwar suicide news today)

कविता की आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा महिला की जांच करने पर उसे मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड पहाड़ में होगी चकबंदी पलायन रोकने में हो सकती है मददगार

दो बच्चों के सिर से उठा माँ का साया ( bageshwar news live)

बताते चलें मृतका अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे को रोता बिलखता छोड़ गई है। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतका की मौत की वजह घरेलू झगड़ा बताया जा रहा है ,हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top