Connect with us
Jageshwar Dham Almora news: Bareilly DM enters Jageshwar Dham with weapons, angers priest uttarakhand breaking live
Image : social media ( Jageshwar Dham Almora)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Jageshwar dham Almora: जागेश्वर धाम में हथियारों के साथ घुसे बरेली DM पुजारी आक्रोशित

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Jageshwar dham Almora: जागेश्वर धाम में हथियारों के साथ घुसे बरेली DM पुजारी आक्रोशित

1 min read

Jageshwar Dham Almora: जागेश्वर धाम में पूजा कर रहे थे बरेली के डीएम, गर्भगृह में गनर ने गन के साथ किया प्रवेश, पुजारी हुए नाराज..

Jageshwar Dham Almora news: Bareilly DM enters Jageshwar Dham with weapons, angers priest uttarakhand breaking live: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है , जहां पर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम मंदिर के गर्भ गृह में उत्तर प्रदेश के बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे। इस बीच उनके गनर गन के साथ गर्भगृह में घुस गए, गनर की इस हरकत पर पुजारी को गुस्सा आ गया जिन्होंने इस घटना पर विरोध जताया।

यह भी पढ़े :UPNL employees news today: उपनल कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली के जिला अधिकारी अविनाश सिंह अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम मंदिर पहुंचे थे। जागेश्वर धाम में वह अपने गनर के साथ पूजा अर्चना करने के लिए गर्भ ग्रह में घुसे जहां पर उन्होंने नवगृह की पूजा करवाई।

सुरक्षाकर्मी ने दिया सुरक्षा और प्रोटोकॉल का हवाला ( almora news today jageshwar dham) 

इस दौरान जब वह पूजा कर रहे थे तो उनका सुरक्षा कर्मी वहीं मौजूद था। हैरानी की बात तो यह है कि सुरक्षाकर्मी ने अपने कमर के पास कार्बाइन असलहा लगाया हुआ था, जिसका पुजारी ने विरोध जताया। लेकिन सुरक्षा कर्मी ने सुरक्षा के कारणों और प्रोटोकॉल का हवाला दिया। इस घटना के बाद से मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

स्थानीय प्रशासन को दिए गए सतर्क रहने के निर्देश (Jageshwar Dham Almora news) 

पंडितों व पुजारियों का कहना है कि भगवान जागेश्वर धाम के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक की सुरक्षा में कोई असलहा तक नहीं ले जाया गया था। पुजारियों ने कहा कि मंदिर की पवित्रता भंग नहीं करने दी जाएगी। स्थानीय लोगों और पुजारियों ने कहा कि धार्मिक मर्यादाओं का पालन हर परिस्थिति में किया जाना चाहिए। मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

यह भी पढ़े :Free coaching scheme uttarakhand: 11 हजारों युवाओं को मुफ्त कोचिंग देगी उत्तराखण्ड सरकार

एएसआई अधीक्षक मोहन चंद्र जोशी ने कहा मामले की होगी जाँच

देहरादून मंडल के एएसआई अधीक्षक मोहन चंद्र जोशी ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह में हथियार ले जाना प्रतिबंधित है ,इसलिए जागेश्वर धाम के मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। बताते चले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जिला अधिकारी अविनाश सिंह 2014 बैच के आईएएस अफसर है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top