Connect with us
सत सत नमन : उत्तराखण्ड का एक और लाल हुआ, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अातंकी हमले में शहीद

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / सत सत नमन : उत्तराखण्ड का एक और लाल हुआ, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अातंकी हमले में शहीद

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

सत सत नमन : उत्तराखण्ड का एक और लाल हुआ, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अातंकी हमले में शहीद

1 min read

सत सत नमन : उत्तराखण्ड का एक और लाल हुआ, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अातंकी हमले में शहीद


अभी बीते 6 माह के अंदर ही देवभूमि के 6 से ज्यादा लाल देश के लिए अपनी शहादत दे चुके , पिछले माह ही पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील निवासी  राजेंद्र सिंह बुगंला  जम्मू कश्मीर में शहीद हुए थे। खबर है की  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की ओर से रविवार की देर शाम सीआरपीएफ कैंप पर किए गए हमले में उत्तराखंड का एक जवान शहीद हो गया।




जिला उधम सिंह नगर के शहर खटीमा के खेलड़िया निवासी चंद्रिका प्रसाद (50) पुत्र बृजनंदन प्रसाद पुलवामा सकती में हुए अातंकी हमले में शहीद हो गए। खबर मिलने के बाद शहीद के घर पर कोहराम मच गया। चंद्रिका के तीन पुत्र और चार पुत्रियां है। अभी उनके कंधे पर उनकी छोटी तीन पुत्रियों की शादी की जिम्मदारी थी । बेटियों और माँ का रो रो कर बुरा हाल है , पडोसी और रिस्तेदार परिजनों को ढाढस बंधा रहे है। चंद्रिका सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे। सूत्रों के अनुसार जिले के काकपोरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप को निशाना बनाकर आंतकवादियों ने जिले के काकापुरा में सीआरपीएफ के शिविर पर गोलीबारी की और एक ग्रेनेड फेंका। लेकिन सुरक्षा बलों ने हमले को नाकाम कर दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें 183 बटालियन के हेड कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि चुनाव ड्यूटी के लिए चंद्रिका प्रसाद एक दिन पहले यहां आए थे। सोमवार देर रात तक शहीद का पार्थिव शरीर खटीमा पहुंच सकता है।





यह भी पढ़ेपहाड़ में बना रहे थे नया घर और माँ से किया था दिवाली पर घर आने का वादा, लेकिन अब बेटा तिरंगे में लपेटकर आएगा घर
बता दे की जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक नवनिर्मित शिविर पर आतंकवादियों ने रविवार को हमला किया जिसमें एक हवलदार शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। पिछले महीने भी आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें 55 राष्ट्रीय राइफल्स के 7 जवान घायल हो गए थे।




Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top