Home / उत्तराखण्ड / जोशीमठ: लोग बोले क्या हम भी सीता मां की तरह समा जाएंगे पाताल में पता नहीं कैसा होगा प्रलय
उत्तराखण्ड औली जोशीमठ
जोशीमठ: लोग बोले क्या हम भी सीता मां की तरह समा जाएंगे पाताल में पता नहीं कैसा होगा प्रलय
By
1 min read
Joshimath News Today: लगातार गहराता जा रहा है जोशीमठ में संकट, भयावह हो रहे हालात, असहनीय है स्थानीय लोगों का दर्द, मुख से निकल रही पाताल में समाने की हृदयविदारक बातें….
विकराल रूप लेते दरारों से पटे घर, बीच से फटती सड़कें, जमीन से स्वत: फूटती जल धारा और स्थानीय निवासियों की आंखों से बहती अविरल अश्रुओं की धारा, जिसमें अपने घरों को खोने के ग़म के साथ ही बच्चों के भविष्य की आंशका भी झलक रहा है। ये सभी विनाश के मुहाने पर खड़े उस जोशीमठ की दर्दनाक तस्वीरों को ही बयां कर रहे हैं जिसका जर्रा जर्रा अब थर्राने लगा है। लगातार विकराल रूप लेते इस भूधसाव को देखकर स्थानीय लोगों की रूह कांप रही है। लोगों को तबाही, बर्बादी और महाविनाश के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। लोगों की आंखों में जहां अपनी मातृभूमि को खोने का डर झलक रहा है वहीं शहर को इस कगार पर धकेलने वाले शासन प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश भी है। आज भले ही सरकार लोगों के साथ खड़े होने का दावा कर रही हों परन्तु इस विनाशलीला के कारणों की विस्तृत जांच में इस बात की पुष्टि हो ही जाएगी कि इससे लिए हमारी सरकारें भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। खैर यह तो भविष्य के गर्भ में है कि हमने किन कारणों से इस विनाशलीला को आमंत्रित किया है परन्तु वर्तमान में स्थानीय लोगों के मुख से निकलते ये शब्द जोशीमठ की भयावहता को बयां कर रहे हैं कि क्या हम भी सीता मां की तरह पाताल में समा जाएंगे। ऐसे में यह पूछना ग़लत नहीं होगा कि जोशीमठ कि धरती जिस प्रलय की ओर संकेत कर रही है वह विनाशलीला आखिर कितना नुक़सान पहुंचाएगी।
(Joshimath News Today)
यह भी पढ़ें- हमें फर्क नहीं पड़ता: मचेगी तबाही डूब जाएगा शहर जोशीमठ को अब कोई नहीं बचा सकता
गौरतलब है कि विगत कई दिनों से जोशीमठ की धरती में भू धंसाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा किए हालिया सर्वे के मुताबिक 600 से अधिक घरों में दरारों की पुष्टि हो चुकी है। इन दरारों की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है जहां लोग अब अपने घरों में जाने से भी डरने लगे हैं वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी इन घरों को अब रहने लायक नहीं पाया है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि बीते बीते रोज जहां सिंहधार वार्ड मे मां भगवती का मंदिर ढह गया था वहीं अब ज्योर्तिमठ परिसर सहित शंकराचार्य माधव आश्रम मंदिर के शिवलिंग में भी दरारें आ गई है। इतना ही नहीं परिसर के अन्य भवनों, लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास भी बड़ी बड़ी दरारें देखने को मिल रही है। इसके अतिरिक्त आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी स्थित नृसिंह मंदिर परिसर में भी दरारें आ गई हैं। यह वही जगह है जहां बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शंकराचार्य की गद्दी में विराजमान रहती है। ऐसे में संकटग्रस्त जोशीमठ के हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो अब जोशीमठ के अस्तित्व को बचाना असंभव है। जियोलॉजिस्ट एसपी सती ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें बहुत देर हो चुकी है। अब शायद ही जोशीमठ का अस्तित्व लंबे समय तक बरकरार रह पाएगा। ऐसे में यह सवाल खड़ा होना लाजिमी है कि क्या जोशीमठ पाताल के गर्भ में समा जाएगा?
(Joshimath News Today)
यह भी पढ़ें- जोशीमठ: अब वैज्ञानिकों ने किया नया चौंकाने वाला खुलासा बदल जाएगा पूरा नक्शा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand:थाईलैंड में गूंजा चमोली का नाम, मुन्नी देवी ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक
1 min read थाईलैंड में चमोली की बेटी का जलवा, मुन्नी देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का…
Read More
Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
1 min read Dehradun SIR Duty News: देहरादून में SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ पर हमला, नशे में धुत दो…
Read More
Haridwar accident news today: हरिद्वार में भीषण हादसा दादा-दादी और 5 वर्षीय पोते की गई जिंदगी
1 min read Haridwar road Accident today haridwar accident today haridwar accident news today haridwar breaking news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
