UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Kainchi Dham mela 2026: कैंची धाम मेला 13 जून से रूट डायवर्ट भारी वाहनों पर रोक
1 min read
Kainchi Dham traffic plan today : 13 से 16 जून तक डाइवर्ट रहेगा रूट, भारी वाहनों पर रहेगी रोक
Kainchi Dham traffic plan today: route divert haldwani kathgodam to kainchi dham mela 2026 nainital breaking news live update kainchi dham mela kab h: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के मौके पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश दुनिया से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन तमाम प्रकार की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। मेले को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। बताते चलें 13 जून से 15 जून तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए सटल सेवा और विशेष पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लोकगायिका हेमा नेगी करासी को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा राष्ट्रीय सम्मान
बता दें नैनीताल कैंची धाम में मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को निजी चौपहिया वाहन लेकर सीधे कैंची धाम तक जाने की अनुमति नहीं होगी। दोपहिया वाहनों को भी भवाली क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा ,जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा। मेले के लिए भवाली, नैनीबैंड, ज्योलीकोट, हल्द्वानी और अन्य प्रमुख स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 13 जून की सुबह से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रखा गया है। दूध, गैस, पेट्रोलियम पदार्थ, चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित नियमों के तहत छूट दी गई है।
डायवर्जन प्लान (nainital news today)
०नयागांव : रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर की ओर भेजा जायेगा, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी नयागांव की ओर से आने वाले वाहनों को लामाचौड़ की तरफ भेजा जायेगा।
०लामाचौड़- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी बाईपास होते हुए आरटीओ रोड तिराहा / कुसुमखेड़ा तिराहा से भेजा जायेगा जबकि आरटीओ तिराहा- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
०कुसुमखेड़ा तिराहा -ब्लॉक मुखानी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
०छडैल चौराहा – आरटीओ रोड/ गैस गोदाम रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर की ओर भेजा जायेगा, पंचायतघर -आरटीओ रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल तिराहा की ओर भेजा जायेगा।
०गन्ना सेन्टर – रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा, शीतल होटल- पंचायत घर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
०गौरापड़ाव- बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गोलापार की ओर भेजा जायेगा, तीनपानी -बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गौलापार की ओर भेजा जायेगा।
०गौलापुल तिराहा -तीन पानी की ओर से आने वाले वाहनों को गौलापार होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा।
०कुवंरपुर तिराहा -चोरगलिया से आने वाले वाहनों को कोठगोदाम की ओर भेजा जायेगा।
०नारीमन तिराहा – गोलापार से आने वाले वाहनों को शटल सेवा रेलवे स्टेशन / नगर निगम इण्टर कॉलेज से भेजा जायेगा।
०भीमताल तिराहा काठगोदाम नारीमन तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भीमताल की ओर भेजा जायेगा।
०भीमताल बाईपास तिराहा काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा
०गोरखपुर तिराहा – खुटानी से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा।
०खुटानी बैण्ड- भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ / मुक्तेश्वर भेजा जायेगा।
०नैनी बैण्ड -2- खुटानी की ओर से आने वाले वाहनों को नैनी बैण्ड 1 की ओर भेजा जायेगा
०रामगढ़ तिराहा – नैनीबैण्ड 2 / भवाली चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ की ओर भेजा जायेगा।
०भवाली तिराहा सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ तिराहे की ओर एवं रामगढ तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा।
यह भी पढ़े :Indian army news today: जम्मू कश्मीर LOC बार्डर पर भीषण ब्लास्ट भारतीय सेना के दो जवान शहीद
ये रूट रहेंगे अहम ( nainital kainchi dham news )
०नयापुल तिराहा शिप्रा नदी सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली तिराहे की ओर एवं भवाली तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा
०रानीखेत पुल- रानीखेत पुल की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा
०बेतालघाट पुल-बेतालघाट की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा
०पाडली तिराहा – खैरना की तरफ से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम / दूनीखाल की ओर भेजा जायेगा
०वैली ब्रिज – खैरना की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना की तरफ भेजा जायेगा।
०क्वारब पुल- अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनो को नथुवाखान की तरफ भेजा जायेगा।
०ओड़ाखान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनो को मुक्तेश्वर की ओर भेजा जायेगा
०लक्ष्मी खान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर / रामगढ की ओर भेजा जायेगा.
०सैन्टोरियम तिराहा– नैनीताल / ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग की ओर भेजा जायेगा।
०नैनी बैण्ड 1- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजा जायेगा।
०मस्जिद तिराहा – नम्बर 1 बैण्ड / नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा।
०नम्बर-1 बैण्ड मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी 2 की ओर एवं रुसी 2 की से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
०रूसी 2- नम्बर 1 बैण्ड की ओर से आने वाले वाहनों को रूसी एक की ओर भेजा जायेगा
०रूसी 1- रूसी 2 की ओर से आने वाले वाहनों को मंगोली / कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा।
