Highlights देवभूमि दर्शन
Indian army news today: जम्मू कश्मीर LOC बार्डर पर भीषण ब्लास्ट भारतीय सेना के दो जवान शहीद
1 min read
Indian Army News Today : जम्मू कश्मीर उरी में LOC के पास जोरदार धमाका, सेना के दो जवान शहीद
Indian Army News Today: ied blast on uri J&K LoC border; 2 Indian Army soldiers of Maharashtra martyr breaking news live: जम्मू कश्मीर से समूचे देशवासियों के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पर उरी कमलकोट में सीमा नियंत्रण रेखा LOC के पास जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं शहीदों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Chamoli Breaking News: चमोली में एक महीने से लापता पॉलीटेक्निक छात्र का जंगल में मिला शव…
प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के उरी कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास हुए ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए। बलिदानी जवानों की पहचान महाराष्ट्र के एरोली के रहने वाले चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और महाराष्ट्र के सतारा जिले की कराड तहसील के शाहपुर के रहने वाले अर्जुन जाधव राजेंद्र के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़े :Umesh Kumar khanpur MLA: खानपुर विधायक उमेश कुमार से 4.5 लाख की कथित ठगी
भारतीय सेना के दो जवान शहीद ( jammu kashmir news today)
इस ब्लास्ट में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए श्रीनगर के बदामीबाग स्थित 92 बेस अस्पताल ले जाया गया था जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है यह हादसा सेना के एक कैंप में नियमित रूप से उपकरणों के हस्तांतरण के दौरान हुआ है जिसमे हैंड ग्रेनेड फटने के कारण दो जवान शहादत को प्राप्त हो गए। श्रीनगर स्थित डिफेंस पीआरओ ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि वे संबंधित अधिकारियों से घटना की पूरी और विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर कोई आधिकारिक और विस्तृत टिप्पणी कर पाएंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
