Connect with us
Keshav Thalwal News IG Case filed for indecent remarks on IG Garhwal Rajiv swaroop mother uttarakhand police dehradun breaking latest update viral
Image : सांकेतिक फोटो ( Keshav Thalwal News IG)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Keshav thalwal News IG गढ़वाल की मां पर अभद्र टिप्पणी केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Keshav thalwal News IG गढ़वाल की मां पर अभद्र टिप्पणी केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज

1 min read

Keshav Thalwal News IG : आईजी गढ़वाल की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले केशव थलवाल पर फिर हुआ मुकदमा दर्ज..

Keshav Thalwal News IG Case filed for indecent remarks on IG Garhwal Rajiv swaroop mother uttarakhand police dehradun breaking latest update viral  : सोशल मीडिया पर विवादित गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केशव थलवाल एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी केशव का चर्चा में आना कोई विशेष उपलब्धि नहीं, बल्कि गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप की मां पर अभद्र टिप्पणी करना है। केशव पर आरोप लगा है कि उन्होंने आईजी गढ़वाल की माँ पर अभद्र टिप्पणी की है जिसके तहत उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school admission age: पहली कक्षा में दाखिले को उम्र सीमा में छूट पर लगी मुहर

बता दें टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले केशव थलवाल एक बार फिर से कानूनी पचड़े मे फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल केशव थलवाल पर सोशल मीडिया पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा। इतना ही नहीं बल्कि उन पर अनुसूचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

चुक्खूवाला निवासी सागर सोनकर ने केशव के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा ( keshav thalwal news today)

बताते चले देहरादून के चुक्खूवाला निवासी सागर सोनकर ने केशव के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि केशव नाम का व्यक्ति पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी कथित रूप से केशव सिंह नाम से फेसबुक आईडी संचालित करता है और अन्य फेसबुक पेज पर नियमित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करता है।

यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश गंगा किनारे शराब पी रहे पर्यटक रोकने पर भिड़ गए पुलिस से

अनुसूचित समाज की भावनाओं को पहुची ठेस ( Uttarakhand keshav thalwal news)

केशव पर आरोप लगा है कि उसने एक फोटो पोस्ट किया ,जिसमें उसने अपने साथ IG राजीव स्वरूप की तस्वीर लगाकर उनकी मां को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पोस्ट से न सिर्फ संबंधित अधिकारी बल्कि पूरे अनुसूचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पीड़ित ने लगाया आरोप नीचा दिखाने के लिए बोले गए शब्द ( keshav thalwal case)

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यह टिप्पणी समाज मे उन्हे नीचा दिखाने के उद्देश्य से की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन पर केशव ने जो भी गंभीर आरोप लगाए थे ,उनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मी धर्मेंद्र रौतेला को क्लीन चिट दे दी गई है।

केशव द्वारा लगाए गए आरोप निकले बे बुनियाद  ( keshav thalwal news update) 

बताते चले केशव ने पुलिस कर्मी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उसे जूता चटवाने समेत अन्य तरीके से गलत व्यवहार किया, जिसकी जांच आईजी के निर्देश पर सीओ सदर पौड़ी की ओर से की जा रही थी। 6 महीने पहले लगे आरोप की जांच पड़ताल पूरी हो चुकी है लेकिन केशव के सारे आरोप निराधार निकले हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top