UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima breaking news today: खटीमा वृद्धा जानकी हत्याकांड खुलासा आरोपी गिरफ्तार
1 min read
Khatima breaking news today: army soldier suraj chand mother old lady Janaki murder case solved, nephew arrested: खटीमा देवभूमि कॉलोनी की वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा | Khatima Murder Case Exposed
Khatima breaking news today: army soldier suraj chand mother old lady Janaki murder case solved, nephew arrested: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में फौजी जवान सूरज चंद की 65 वर्षीय मां जानकी चंद की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतका के ही भतीजे रवि चंद को गिरफ्तार किया गया है।
प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा | SSP Press Conference Khatima police
एसएसपी अजय गणपति ने खटीमा कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 18 फरवरी की देर रात सितारगंज रोड स्थित आवास में वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फील्ड यूनिट और आरएफएसएल कुमाऊं टीम मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट सहित अहम साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी खंगाले, टीमों का गठन | khatima News Today
मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया और लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। गहन जांच के बाद मृतका के भतीजे रवि चंद, निवासी आदर्श कॉलोनी डिग्री कॉलेज रोड खटीमा, का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पैसों के लालच में की हत्या | khatima murder case
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और आर्थिक तंगी से परेशान था। 17 फरवरी की शाम वह मुंह पर मफलर बांधकर अपनी ताई के घर पहुंचा। पहले उनके साथ खाना खाया और फिर मौका पाकर पीछे से मफलर से गला घोंट दिया। संघर्ष के दौरान जानकी चंद फर्श पर गिर पड़ीं, जिससे उनके नाक-मुंह से खून बहने लगा।
वारदात के बाद ऐसे भागा आरोपी | khatima breaking news|
हत्या के बाद आरोपी ने अलमारी से पर्स और नकदी निकाली। शक से बचने के लिए उसने घर के बाहर बनी ग्रिल पर बाहर से ताला लगा दिया और दरवाजे की कुंडी भी बंद कर दी, ताकि घटना सामान्य लगे। इसके बाद वह चुपचाप वहां से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर घटना से संबंधित सामान की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- Khatima news today: खटीमा फौजी बेटा पंजाब में तैनात, घर में अकेली रह रही मां की खत्म कर दी जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
