Connect with us
Uttarakhand khatima news today: janki chand murder case army son posted in Jalandhar Punjab udham Singh Nagar crime breaking
Image : social media ( khatima news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima news today: खटीमा फौजी बेटा पंजाब में तैनात, घर में अकेली रह रही मां की खत्म कर दी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima news today: खटीमा फौजी बेटा पंजाब में तैनात, घर में अकेली रह रही मां की खत्म कर दी जिंदगी

1 min read

khatima news today: फौजी की मां की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी..

Uttarakhand khatima news today: janki chand murder case army son posted in Jalandhar Punjab udham Singh Nagar crime breaking: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर एक बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के अडाली गांव की रहने वाली व वर्तमान मे उधम सिंह नगर जिले के खटीमा सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी की निवासी 65 वर्षीय जानकी चंद घर पर अकेली रहती थी। जबकि दो मंजिला मकान मे नीचे के हिस्से में एक किराएदार रहता है। जानकी के पति हरीश चंद बंगाल इंजीनियर्स में कार्यरत थे जिनका करीब 12-13 वर्ष पहले देहांत हो गया था। हरीश चंद की मौत के बाद उनकी बेटी पूनम चंद और सुमन चंद का विवाह हो गया था। वहीं जानकी का बेटा गोरखा रेजिमेंट  में पंजाब मे तैनात है। बीते बुधवार की शाम को हरियाणा गुरुग्राम  निवासी पूनम ने मां को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया इसके बाद पूनम ने अपने भाई सूरज को घटना की जानकारी दी।

बुजुर्ग महिला की ह्त्या का अंदेशा, जांच मे जुटी पुलिस ( udham singh nagar news today)

सूरज ने जब अपनी मां को फोन किया तो तब भी उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। इसके बाद सूरज ने मां के सत्संगी साथियों को भी पूछताछ के लिए फोन किया। जिसके बाद बीते देर रात शैलेंद्र मिश्रा , सुनील गुप्ता जानकी के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने जानकी को कई आवाज़ लगाई लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने सूरज को वीडियो कॉल किया और घर का ताला तोड़ा। जैसे ही दोनों घर के अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि जानकी चंद जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि फर्श पर खून भी फैला हुआ था जबकि हाथ और चेहरा नीला पड़ा था तथा माथे पर चोट के निशान थे। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि जानकी देवी की हत्या करने के बाद आरोपी घर को ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची जहां पर उन्होंने महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद महिला के परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह मामला हत्या का लग रहा है जिसके लिए पुलिस की टीम हर एंगल से जांच कर रही है।

घर के अंदर व्यवस्थित ढंग से मिला सामान, महिला की मौत पर उठने लगे है गम्भीर प्रश्न

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत ने कई गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कमरे में न तो अलमारी टूटी मिली है और न ही लॉकर से छेड़छाड़ हुई है इसके साथ ही सारा सामान भी व्यवस्थित अवस्था में पाया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह हत्या है या कोई हादसा? यदि हादसा है तो मकान का मुख्य दरवाजा और चैनल बाहर से बंद कैसे मिले? और यदि हत्या है तो वारदात को अंजाम किसने दिया?

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top