Connect with us
Khatima News Hindi: 10-Year mayanshi Dies After Getting Strangled in Swing Rope
Image : social media ( Khatima News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: खटीमा में दर्दनाक हादसा, झूले के फंदे में फंसने से 10 साल की बच्ची की मौत

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: खटीमा में दर्दनाक हादसा, झूले के फंदे में फंसने से 10 साल की बच्ची की मौत

1 min read

khatima News Hindi: खटीमा में दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में मासूम बच्ची की गई जान

khatima News Hindi: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां घर के आंगन में खेल रही 10 वर्षीय बच्ची की झूले के फंदे में गला फंसने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL: नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, उपनल कर्मचारियों को पहले न्यूनतम वेतनमान देने के निर्देश

आम के पेड़ पर बनाया गया था झूला (Khatima News)

जानकारी के अनुसार खटीमा के नवोदय कॉलोनी निवासी हरीश टम्टा की बेटी मयांशी टम्टा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर साड़ी की मदद से झूला बनाया गया था, जिस पर बच्चे अक्सर खेलते थे।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे मयांशी झूला झूलने के लिए गई थी, जबकि उसकी मां घर के अंदर खाना बनाने में व्यस्त थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला झूलने के दौरान अचानक साड़ी का फंदा बच्ची के गले में उलझ गया और वह बेहोश होकर नीचे लटक गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को उस हालत में देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी।
शोर सुनकर मां भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन पहले बच्ची को नजदीकी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम घर पहुंचे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: पिथौरागढ़ महिला के प्यार में पागल हुई 12वीं की छात्रा काली नदी में लगा दी छलांग

क्षेत्र में पसरा मातम

मासूम बच्ची की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मयांशी बेहद होनहार और खुशमिजाज बच्ची थी। इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के खेलने के दौरान घरों में बने अस्थायी झूलों और रस्सियों को लेकर बेहद सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top