Connect with us
Uttarakhand news today: 12th girl student love with a Pithoragarh woman, jumped into the Kali River jhulaghat uttarakhand viral Love story breaking news
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: पिथौरागढ़ महिला के प्यार में पागल हुई 12वीं की छात्रा काली नदी में लगा दी छलांग

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Uttarakhand news today: पिथौरागढ़ महिला के प्यार में पागल हुई 12वीं की छात्रा काली नदी में लगा दी छलांग

1 min read

Uttarakhand news today: 6 साल के बच्ची की मां के प्यार में पड़ी 17 साल की किशोरी, दोनों को हुआ प्यार, पुलिस के लिए बनी सिरदर्द

Uttarakhand news today: 12th girl student love with a Pithoragarh woman, jumped into the Kali River jhulaghat uttarakhand viral Love story breaking news: प्यार लोगों के लिए एक ऐसा सिर दर्द बन चुका है, जो ना तो लोगों की उम्र देख रहा है और ना ही उनका जेंडर। ऐसा ही कुछ अजीबोगरीब मामला पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक 12वीं की छात्रा को एक 6 साल की बच्ची की मां से प्यार हो गया। इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने साथ में जीने मरने की कसम खाते हुए नदी में कूदने का प्रयास किया वो तो गनीमत रही की पुलिस प्रशासन ने दोनों को बचा दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बदला मौसम 200 ग्राम के ओले गिरे भारी बारिश का अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट व हाल निवासी पिथौरागढ़ की 28 वर्षीय विवाहिता झूलाघाट कोतवाली पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि उसे झूलाघाट के पुरानी बाजार निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी से बात करनी है, जिस पर पुलिस ने नाबालिक किशोरी को उसके परिजनों के साथ कोतवाली बुलाया। जहां पर महिला ने बताया कि वो और किशोरी आपस मे प्यार करते हैं। दोनों की बातों से मामला समलैंगिकता का प्रतीत होने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर तय किया गया कि आगे से दोनों एक दूसरे से दूर रहेंगे। इसके बाद मामला सामान्य हो गया था लेकिन रात होते ही दोनों झूलाघाट स्थित शमशान घाट के पास काली नदी में आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई।

दोनों जीने मरने की खाने लगी कसमे (pithoragarh news latest)

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत दोनों के पीछे काली नदी की ओर पहुंचे ,जहां पर दोनों महिलाओं को नदी में कूदने से बचा लिया गया। इस दौरान विवाहिता और किशोरी दोनों आपस में एक दूसरे के साथ जीने मरने की बातें कर रही थी। पुलिस ने दोनों के खतरनाक इरादों को देखते हुए दोनों को कोतवाली में अपनी निगरानी में रखा।

महिला का पति दिल्ली में करता है नौकरी, इधर नाबालिक को दिल दे बैठी महिला

बताया जा रहा है कि महिला का पति वर्तमान में दिल्ली में होटल में कार्यरत है ,जिसकी एक 6 साल की बेटी है। वहीं दूसरी ओर नाबालिक किशोरी 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रह रही है। विवाहिता महिला को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा जबकि नाबालिक किशोरी को सुधार कल्याण गृह में भेजने की तैयारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: कालाढूंगी रोड पर कैंची धाम जा रही कार बनी आग का गोला

pithoragarh breaking news

जानकारी में पता चला है कि किशोरी की रिश्तेदारी महिला के गांव में है, जहां उसका आना-जाना लगा रहता था। पिथौरागढ़ में जहां महिला किराए के मकान में रहती है उसके पास ही किशोरी की बड़ी बहन का घर भी है ,जहां आने-जाने के दौरान दोनों में पहले परिचय हुआ और फिर दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top