Connect with us
alt=" lockdown extended by India government"

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / बड़ी खबर: केन्द्र सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लाॅकडाउन ,जानिए नए निर्देश

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

बड़ी खबर: केन्द्र सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लाॅकडाउन ,जानिए नए निर्देश

1 min read

केन्द्र सरकार ने एक बार फिर बढ़ाया लॉकडाउन (lockdown), इस बार गृहमंत्रालय ने जारी किए आदेश..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां गृहमंत्रालय ने देशव्यापी लॉकडाउन (lockdown) को तीन म‌ई के बाद दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है। यह आदेश देश में आगामी 4 म‌ई से लागू होगा यानी अब पूरे देश में लॉकडाउन 17 म‌ई तक प्रभावी रहेगा। एक आदेश जारी करते हुए गृहमंत्रालय ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ाने का यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत लिया गया है। हालांकि इस दौरान देश के ग्रीन जोन वाले जनपदों में लॉकडाउन से कुछ छूट भी गृहमंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत दी जाएगी। ये दिशा-निर्देश गृहमंत्रालय द्वारा बीते दिनों जारी किए गए हैं। परंतु इस दौरान सार्वजनिक परिवहन की सभी सेवाए जैसे रेलवे और विमान जैसी सेवाएं स्थगित रहेंगी। केवल प्रवासी मजदूरों, विधार्थियों के लिए चलने वाली स्पेशल परिवहन सेवाओं बस और ट्रेन को ही आवागमन की अनुमति होगी।





यह भी पढ़ें- लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी अब जा सकेंगे अपने घर, केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

सड़क मार्ग के साथ ही अब रेल मार्ग से भी घर वापसी कर सकेंगे प्रवासी, गृहमंत्रालय ने दी स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति:-

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आज एक और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया है। सरकार द्वारा प्रवासियों के लिए छः स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई है। केन्द्र सरकार ने यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। जिसके बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि लॉकडाउन  (lockdown) के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विभिन्न राज्यों के प्रवासियों को अब रेलवे द्वारा भी घर पहुंचाया जाएगा। रेलवे इसके लिए ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ चला कर घर से दूर हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएगी। इससे पहले सरकार ने प्रवासियों की घर वापसी के लिए केवल सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति राज्य सरकारों को दी थी।


यह भी पढ़ें:- अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को प्रदेश में वापसी की बनी योजना, यहां करें पंजीकरण

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top