Connect with us
alt="uttarakhand latest news lockdown"

Home / उत्तराखण्ड / अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को प्रदेश में वापसी की बनी योजना, यहां करें पंजीकरण

उत्तराखण्ड देहरादून

अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को प्रदेश में वापसी की बनी योजना, यहां करें पंजीकरण

1 min read

गृहमंत्रालय के आदेश के बाद हरकत में आई उत्तराखण्ड (uttarakhand) सरकार, प्रवासियों की जल्द घर वापसी के लिए कर रही है व्यवस्था..

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी उत्तराखण्डी अब जल्द ही अपने घर-परिवार में होंगे। गृहमंत्रालय के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार ने भी प्रवासियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए काम करना शुरू कर दिया है। विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखण्ड (uttarakhand) के प्रवासियों की सूची भी बनाई जा रही है और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिए एक वेबसाइट भी लांच की है, जिसमें सभी प्रवासियों को अपनी जानकारी देनी आवश्यक होगी। विदित हो कि लाॅकडाउन की सबसे ज्यादा मार इन्हीं प्रवासियों पर पड़ी है। हजारों प्रवासी ऐसे हैं जिन्हें खाने-पीने के भी लाले पड़ रहे हैं। ऐसे लोग परेशान होकर बार-बार राज्य सरकार और अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इनकी घर वापसी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब सरकार का यह कदम इन सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों को राहत प्रदान करेगा। इन प्रवासियों में से अधिकांश उत्तराखण्डी महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों में फंसे हुए हैं।


यह भी पढ़ें- लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी अब जा सकेंगे अपने घर, केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए प्रवासियों को जल्द घर वापस लाने की व्यवस्था करने के निर्देश:-

गृहमंत्रालय द्वारा प्रवासियों की घर वापसी की अनुमति मिलने के बाद उत्तराखण्ड सरकार भी हरकत में आई है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बीते बुधवार को ही प्रवासियों को जल्द घर वापस लाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आज मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी इसकी जानकारी दी। जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार सभी प्रवासियों की उत्तराखंड वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रवासियों को यह भी विश्वास दिलाया कि जो भी प्रवासी इस मुश्किल दौर में अपने उत्तराखण्ड, अपने घर आना चाहता है, उसकी वापसी के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक वेबसाइट लिंक साझा करते हुए लिखा कि विभिन्न राज्यों में फंसे सभी प्रवासी इस वेबसाइट में अपनी पूरी जानकारी देकर अपना पंजीकरण कराएं जिससे आपकी जल्द से जल्द घर वापसी संभव हो सके। इसके साथ ही उत्तराखंड (uttarakhand) में फंसे विभिन्न राज्यों के प्रवासियों की जानकारी भी संबंधित राज्य सरकारों को दी जाएगी।




विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी यहां पंजीकरण कर दें सरकार को अपनी जानकारी, अभी पंजीकरण कराने के लिए प्रवासी यात्रा पंजीकरण पर क्लिक करें⇓⇓
प्रवासी यात्रा पंजीकरण

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top