Connect with us
Meta Premium subscription: Will WhatsApp, Instagram & Facebook Be Paid?
Image : सांकेतिक फोटो ( Meta Premium subscription)

Home / Business / Meta Premium: अब WhatsApp, Instagram-Facebook चलाने के देने होंगे पैसे?

Business Highlights

Meta Premium: अब WhatsApp, Instagram-Facebook चलाने के देने होंगे पैसे?

1 min read

Meta Premium subscription: व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और फेसबुक के फीचर्स यूज करने के लिए देना पड़ेगा पैसा, कंपनी लाई नया प्लान

Meta Premium subscription: Will WhatsApp, Instagram & Facebook Be Paid?: मेटा ने इंस्टाग्राम फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए पेड सब्सक्रिप्शन रोलआउट करना शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कंपनी ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी एप्स के प्लस वर्जन लॉन्च कर रही है जिसमें यूजर्स को पैसे देकर कुछ एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे जो रेगुलर यूजर्स के लिए अवेलेबल नहीं होंगे। इसका मतलब यह है कि अब कंपनी चाहती है कि यूजर्स भी उसके प्रीमियम फीचर के बदले पैसा दें।

यह भी पढ़े :Nainital news today: बकरीद वीकेंड पर नैनीताल कैंची धाम नहीं जाएंगी बाइक काठगोदाम से चलेगी शटल

बता दें ग्लोबल मार्केट में इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत लगभग 390 प्रति महीने है ,जबकि व्हाट्सएप प्लस की कीमत लगभग 290 रुपए रखी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में इन प्लान्स की कीमत कितनी रखी जाएगी। इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस सब्सक्राइबर यह देख पाएंगे कि कितने लोगों ने उनकी स्टोरी को रिवाॅच किया है। इसके अलावा उन्हें अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट क्रिएट करने और बिना दूसरों की क्यूआर लिस्ट में आए सेक्रेटली स्टोरी देखने का ऑप्शन मिलेगा।

बिना पैसे के नही खुलेंगे स्पेशल फीचर्स (Meta Premium subscription) 

नए प्लान के मुताबिक स्टोरी टाइम लिमिट को 24 घंटे से ज्यादा एक्सटेंड करने एक्स्ट्रा विजिबिलिटी के लिए हर वीक एक स्टोरी स्पॉटलाइट स्टोरी लिस्ट में यूजर को सर्च करने और फॉलोअर्स फीड में आए बिना प्रोफाइल पर पोस्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

व्हाट्सएप प्लस के साथ आएंगे नए फीचर ( Facebook, Instagram,Whatsapp social media) 

व्हाट्सएप प्लस की अगर बात करें तो इसमें मैसेजिंग पर्सनलाइजेशन पर ज्यादा जोर दिया गया है, जिसके लिए पेड प्लान में सब्सक्राइबर्स को कस्टम थीम यूनिक रिंगटोन, प्रीमियम स्टिकर एक साथ 20 चैटपीन करने की सुविधा और लिस्ट कस्टमाइजेशन टूल्स मिलेंगे। नए सब्सक्रिप्शन प्लान मेटा वेरीफाइड से अलग है जिसमें आईडेंटिटी वेरीफिकेशन इंप्रसोनेशन प्रोटेक्शन और कस्टमर सपोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे।

Meta one प्लान हुआ लॉन्च

सोशल मीडिया ऐप के paid वर्जन के अलावा कंपनी ने मेटा 1 का भी ऐलान किया है ,इसमें AI क्रिएटर और बिजनेस की जरूरत के हिसाब से प्लान शामिल किए गए हैं। इसमें दो प्लान शामिल है पहले प्लान का नाम meta one plus है जो 7.99 डॉलर (755 रुपये) है। यह उन लोगों के लिए लाया गया है जो इमेज और वीडियो जेनरेशन और लंबी रीजनिंग टास्क के लिए meta AI यूज करते हैं। दूसरे प्लान में meta 1 प्रीमियम है जिसकी कीमत ₹2000 प्रति महीना है तथा ज्यादा यूजर लिमिट के साथ सेम फीचर इसमें मिलेंगे।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: धारचूला पिथौरागढ़ आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की गई जिंदगी

प्लस वर्जन में खुलेंगे नए टूल्स

बताते चले इससे पहले मैसेंजर एप x पर ऐसा ही कुछ देखने को मिल चुका है ,जिससे उसकी कमाई में इजाफा हुआ है। meta अपने एप्स के लिए प्लस वर्जन लेकर आया है जिसके लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के प्लस वर्जन को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को कुछ खास टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे। मुफ्त में यह टूल्स और फीचर्स उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। Meta One Advanced प्लान खास तौर पर बिजनेस और इंफ्लुएंसर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें ज्यादा रीच, फेसबुक फीड और सर्च रिजल्ट में प्राथमिकता जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का मकसद है कि प्रोफेशनल यूजर्स को बेहतर विजिबिलिटी और ज्यादा ऑडियंस मिले।

Continue Reading

More in Business

To Top