Connect with us
Pithoragarh news today: ram singh died due to lighting stroke in Dharchula Pithoragarh Uttarakhand news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: धारचूला पिथौरागढ़ आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: धारचूला पिथौरागढ़ आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh news today : आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

Pithoragarh news today: ram singh died due to lighting stroke in Dharchula Pithoragarh Uttarakhand news live today : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड पुलिस का सिपाही नैनीताल में रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के सुवा निवासी 48 वर्षीय राम सिंह पुत्र लाल सिंह भेड़ चराने के लिए उच्च हिमालय क्षेत्र के बुग्याल में पहुंचे थे। बीते दिन अचानक से मौसम खराब हुआ जिसके कारण आसमान से आकाशीय बिजली गिरने की चपेट मे राम सिंह आ गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand forest guard bharti 2026: उत्तराखण्ड में फारेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर जल्द होगी भर्ती

परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे राम सिंह (pithoragarh news today)

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए धारचूला पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक राम सिंह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे ,जिनकी मौत के बाद से उनके परिजनों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top