Business Highlights
Post Office New Rules : पोस्ट ऑफिस से डिपॉजिट और विड्रॉल के लिए PAN कार्ड अनिवार्य
1 min read
Post office New Rules 2026: बदल गए पोस्ट ऑफिस के दो नियम, जानें अब कैसे करेंगे डिपॉजिट और विड्राल
Post Office New Rules 2026: PAN Card Mandatory for Deposit and Withdrawal Post Office FD Rules Tax Rules: यदि आपका पोस्ट ऑफिस में खाता है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। दरअसल पोस्ट ऑफिस की स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने के नियमों में बदलाव किया गया है जो आयकर नियम 2026 के तहत किया गया है। पोस्ट ऑफिस के बदले नियम के तहत वित्तीय लेनदेन के लिए अब पैन कार्ड जरूरी किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि बिना पैन कार्ड के डिपॉजिट और विड्राल नहीं किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
बता दें नए आयकर नियम 2026 के तहत पोस्ट ऑफिस और आईपीपीबी मैं पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। अब चाहे आपको पोस्ट ऑफिस में खाता खोलना हो या फिर पैसा जमा करना हो पैसा निकालना हो या फिर एफडी और निवेश करना हो इन सभी कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी है। दरअसल सरकार का उद्देश्य लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ाना है। इसके अलावा टैक्स की चोरी को रोकना है, अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपको फॉर्म 97 भरना होगा। इसके साथ में पहचान और ट्रांजैक्शन डिटेल भी देनी होगी।
यह भी पढ़े :Rudrapur Spa Centre Raid: स्पा सेंटर की आड़ में रुद्रपुर में देह व्यापार मिजोरम की युवतियों का रेस्क्यू
जानें अन्य बदलाव (post office news today)
फॉर्म 15जी और 15एच अब मिलाकर फॉर्म 121 कर दिया गया है। टैक्सपेयर्स के लिए नया नियम लागू हुआ है, इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
