Connect with us
Nainital Breaking News: Innocent boy who left home getting a holi water gun was found in Bhimtal market uttarakhand latest coverage
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital Breaking News: पिचकारी की जिद में घर से निकला मासूम भीमताल बाजार में मिला

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital Breaking News: पिचकारी की जिद में घर से निकला मासूम भीमताल बाजार में मिला

1 min read

Nainital Breaking News: पिचकारी की जिद में घर से निकला मासूम, भीमताल बाजार में भटकता मिला

Nainital Breaking News: Innocent boy who left home getting a holi water gun was found in Bhimtal market uttarakhand latest coverage: होली की छोटी-सी जिद ने बड़ा रूप ले लिया जब पिचकारी नहीं मिलने से नाराज चार साल का मासूम घर छोड़कर बाजार पहुंच गया। नन्हा बच्चा स्कूल बैग उठाकर अकेले ही घर से निकल पड़ा और काफी देर तक भीमताल बाजार में इधर-उधर घूमता रहा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways News Today: होली में ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि देगा उत्तराखण्ड रोडवेज

नैनीताल जिले के भीमताल नगर के बाईपास क्षेत्र में शुक्रवार शाम यह मामला सामने आया। मूल रूप से बिहार निवासी दंपति का बेटा अपने बैग में कपड़े, जूते और किताबें रखकर घर से निकला था। परिजन उसकी तलाश में जुटे ही थे कि इस बीच बच्चा बाजार में अकेला घूमता दिखाई दिया।

भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने बच्चे को काफी देर तक अकेले घूमते देखा तो उसे अपने पास बुलाकर पूछताछ की। बातचीत में बच्चे ने बताया कि परिजनों द्वारा होली की पिचकारी नहीं दिलाने पर वह नाराज होकर घर से बिना बताए निकल आया। सूचना मिलने पर उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे और बच्चे को सकुशल घर ले गए। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसका ध्यान रखने की बात कही।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top