UTTARAKHAND ROADWAYS देहरादून
Uttarakhand roadways News Today: होली में ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि देगा उत्तराखण्ड रोडवेज
1 min read
Uttarakhand roadways News Today: driver conductor employee get incentive on duty during Holi festival: होली पर लगातार 10 दिन ड्यूटी करने पर मिलेगी ये प्रोत्साहन राशि, आदेश भी हुआ जारी…
Uttarakhand roadways News Today: driver conductor employee get incentive on duty during Holi festival: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रोडवेज कर्मचारियों के लिए सामने आ रही है। जी हां… होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने संचालन व्यवस्था मजबूत करने के लिए अपने कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। निगम का उद्देश्य त्योहार के समय यात्रियों को समय पर बस सेवा उपलब्ध कराना और लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना है।
परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह योजना 27 फरवरी से 9 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में लगातार ड्यूटी करने वाले ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य संचालन से जुड़े कर्मचारियों को तय मानकों के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
10 दिन लगातार ड्यूटी पर मिलेगा लाभ
निगम ने अलग-अलग मार्गों के हिसाब से दूरी का मानक तय किया है। जो चालक और परिचालक बिना रुकावट लगातार 10 दिन तक मैदानी मार्गों पर औसतन 242 किलोमीटर प्रतिदिन, मिश्रित मार्गों पर 200 किलोमीटर और पर्वतीय मार्गों पर 180 किलोमीटर संचालन करेंगे, उन्हें 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
11 दिन बिना अवकाश काम करने वालों को अतिरिक्त फायदा
यदि कोई कर्मचारी पूरी 11 दिन की अवधि में एक भी अवकाश नहीं लेता और निर्धारित न्यूनतम दूरी पूरी करता है, तो उसे 1500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए मैदानी मार्गों पर न्यूनतम 2662 किलोमीटर, मिश्रित मार्गों पर 2200 किलोमीटर और पर्वतीय मार्गों पर 1980 किलोमीटर संचालन अनिवार्य रखा गया है।
होली के दिन ड्यूटी पर अलग बोनस
होली के दिन कार्यशाला से बस लेकर मार्ग पर जाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को अतिरिक्त 300 रुपये दिए जाएंगे। वहीं जिनका लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक रहेगा, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
तकनीकी और सहायक कर्मचारियों को भी राहत
निगम ने केवल संचालन स्टाफ ही नहीं, बल्कि डिपो और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को भी योजना में शामिल किया है। तकनीकी कार्मिक, डीजल लिपिक, समयपाल, चेकिंग स्टाफ, कैशियर, स्टोर कीपर, बुकिंग काउंटर कर्मचारी, पास बनाने वाले कार्मिक और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी एक अवकाश लेकर 10 दिन कार्य करने पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यात्रियों को होगी सीधी राहत
त्योहार के दौरान अक्सर बसों की कमी और भीड़ की शिकायत सामने आती है। परिवहन निगम का मानना है कि इस योजना से कर्मचारी अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करेंगे, जिससे यात्रियों को समय पर बसें मिल सकेंगी और संचालन प्रभावित नहीं होगा।
मानवीय पहल के रूप में देखा जा रहा निर्णय
त्योहारों में जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, ऐसे समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए यह योजना एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। निगम ने स्पष्ट किया है कि योजना अवधि के दौरान आने वाला अवकाश बाद में समायोजित किया जाएगा, ताकि सेवा भी बनी रहे और कर्मचारियों का हित भी सुरक्षित रहे। कुल मिलाकर होली के मौके पर यह फैसला एक तरफ यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की कोशिश है, तो दूसरी ओर उन कर्मचारियों के प्रति सम्मान भी, जो त्योहार पर भी सड़क पर रहकर लोगों को घर तक पहुंचाने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand samachar today: उत्तराखण्ड सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत SOP जारी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
